एक्सप्लोरर

Chemist Murder Case: अमरावती मर्डर का नया CCTV फुटेज आया सामने, घुटने के बल बैठ उमेश कोल्हे पर हमला करते नजर आए आरोपी, देखें वीडियो

Amravati Chemist Murder Case: केमिस्ट उमेश कोल्हे मर्डर का नया CCTV सामने आया है जिसमें आरोपी उनपर हमला करते नजर आ रहे हैं.

Amravati Chemist Umesh Kolhe Murder Case: अमरावती के उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) हत्याकांड में नया CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी उमेश कोल्हे पर वार करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में आरोपी बाइक से आते हैं और फिर यू टर्न लेते हैं. इस वीडियो में केमिस्ट उमेश कोल्हे घुटने के बल बैठे हुए हैं. सीसीटीवी उसी इलाके में मौजूद एक स्कूल का है. लेकिन डार्कनेस की वजह से तस्वीरें बहुत ज्यादा साफ नजर नहीं आ रही.

बता दें कि केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले के सभी सात आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हिरासत में ले लिया है. इन आरोपियों को सोमवार को अमरावती की एक अदालत में पेश किया गया था, जिसने ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी. आरोपियों को आठ जुलाई से पहले एनआईए की मुंबई की अदालत के समक्ष पेश किया जा सकता है.

'नुपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण हुई हत्या'
पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने सोमवार को बताया था कि अमरावती पुलिस को नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के बीच तार जुड़े होने के बारे में पता चला था, लेकिन मामले के ‘‘अत्यंत संवेदनशील’’ होने के कारण पहले इसका खुलासा नहीं किया गया.

उन्होंने कहा था कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने पहले इसका खुलासा नहीं किया. एनआईए द्वारा हिरासत में लिए गए सात आरोपी मुदस्सर अहमद (22), शाहरुख पठान (25), अब्दुल तौफीक (24), शोएब खान (22), आतिब रशीद (22) और डॉ. यूसुफ खान बहादुर खान (44) और कथित मुख्य साजिशकर्ता शेख इरफान शेख रहिम हैं.

पुलिस मामले में एक अन्य आरोपी शमीम अहमद की तलाश भी कर रही है. गौरतलब है कि 21 जून को तीन लोगों ने कथित तौर पर चाकू से उमेश कोल्हे (Umesh Kolhe) पर हमला किया था. उमेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) का समर्थन किया था, जिन्होंने टीवी पर एक बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

SpiceJet: तकनीकी खराबी के बीच स्पाइसजेट फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से दुबई जा रहा था विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget