एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस को ट्विटर पर किया फॉलो, पार्टी ने बिग बी का किया शुक्रिया

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस का ट्विटर पेज फॉलो किया है. कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस और बच्चन परिवार की नजदीकियां बेहद पुरानी हैं. कवि हरिवंश राय बच्चन के जमाने से गांधी परिवार और बच्चन परिवार के संबंध बेहद अच्छे रहे हैं, लेकिन राजीव गांधी के समय बोफोर्स घोटाले के दौरान दोनों परिवार के संबंधों में तल्खियां आ गईं थीं जिसके बाद से दोनों के बीच का संबंध लगभग टूट गया था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि गांधी और बच्चन परिवार का रिश्ता फिर से अच्छे होने वाला है.

 

हाल ही में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस का ट्विटर पेज फॉलो किया है. कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है. कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, "फॉलो करने के लिए धन्यवाद बच्चन जी. हम आपको '102 नॉट आउट' के लिए शुभकामनांए देते हैं. हमारे पास खुशियां मनाने की एक और वजह है. आज हमारे 40 लाख फॉलोवर हो गए हैं."

आपको बता दें कि 1984 में कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद से अमिताभ बच्चन ने सांसद का चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में अमिताभ को बंपर जीत मिली थी और वे इलाहाबाद से सांसद बने थे. लेकिन 1987 में बोफोर्स स्कैंडल के बाद राजीव और अमिताभ के रिश्ते बिगड़ गए. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी अमिताभ बच्चन के अच्छे दोस्त थे. हालांकि अमिताभ मीडिया में अपने और कांग्रेस के बीच संबंधों के बारे में बात करने से बचते रहे हैं.

खास बात ये है कि राजीव के निधन के बाद सोनिया और अमिताभ के रिश्ते नहीं चल पाए.

हालांकि कांग्रेस को फॉलो करने पर ट्विटर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि अमिताभ ने अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए ऐसा किया है क्योंकि वे अब ट्विटर पर शाहरुख खान से पिछड़ गए हैं. हालांकि ये पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि आखिर अमिताभ ने किस वजह से कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया. अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' है जिसमें 27 सालों बाद अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर एक साथ दिखेंगे. यह फिल्म एक बाप और बेटे के बीच बेहद संवेदनशील और दोस्ताना संबंध पर आधारित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget