एक्सप्लोरर

यूपी में अमित शाह का 'मिशन यादव', बूथ कार्यकर्ता सोनू यादव के घर किया लंच

देश भर में 110 दिनों की यात्रा पर निकले शाह राजस्थान से लेकर ओड़िशा तक दलित परिवारों के संग खाना खा चुके हैं लेकिन यूपी में वे यादव के घर पहुँच गए. ये सब हुआ वोटों का गणित सोच समझ कर.

लखनऊ: सोनू यादव के लिए ये सब कुछ सपने जैसा था. जिस पार्टी के लिए वे 14 साल से काम कर रहे थे उसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनके घर 'भोजन' किया. मां, बाबूजी, पत्नी, मौसी और चाची ने अपनी पसंद के खाने बनाए थे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़े चाव से रायता खाया और इसकी ख़ूब तारीफ़ की. यादव के घर के रायते के बहाने अब तैयारी सियासत की प्लेट में रायता फैलाने की है. अमित शाह के जाते ही गदगद सोनू बोले, "मेरा तो जीवन धन्य हो गया."

amit-shah-580x351

अब तक तो अमित शाह दलितों के घर ही भोजन करते रहे हैं. देश भर में 110 दिनों की यात्रा पर निकले शाह राजस्थान से लेकर ओड़िशा तक दलित परिवारों के संग खाना खा चुके हैं लेकिन यूपी में वे यादव के घर पहुँच गए. ये सब हुआ वोटों का गणित सोच समझ कर. 2019 के लोक सभा चुनाव में पिछले चुनाव के करिश्मे को दुहराने के लिए ये ज़रूरी है और उनकी मजबूरी भी. लाख कोशिशों के बाद भी दलित और ख़ास कर जाटव अब भी मायावती के साथ है. मुलायम परिवार के झगड़े और सत्ता से बाहर होने से यूपी का यादव समाज हताश और निराश है.

Amit Shah, Yogi Adityanath visit party worker's residence

ऐसे हालात में बीजेपी की ओर से बढ़े दोस्ती के हाथ झटकना यादवों के लिए आसान नहीं होगा. मायावती के ज़माने से ही उनका बैर दलितों से रहा है. यूपी में 11% यादव वोटर हैं. पैसे और लाठी से ताक़तवर भी हैं. अगर यादवों के एक तबके को भी बीजेपी अपने से जोड़ पाई तो फिर कमाल हो जाएगा. वैसे ये काम बड़ा मुश्किल है. दो साल पहले विधान सभा चुनावों से पहले पार्टी बिहार में ये दाव खेल चुकी है लेकिन हाथ ख़ाली रहे. यूपी में विधान सभा चुनाव में यादव जाति के लोगों ने कुछ इलाक़ों में बीजेपी के लिए भी वोट किया वरना इटावा से लेकर फ़िरोज़ाबाद तक समाजवादी पार्टी पिटती नहीं.

अमित शाह के मिशन यादव को अगर यूपी में पंख लगे तो फिर बीजेपी बिहार तक उड़ान भर सकती है. मुलायम सिंह यादव और लालू यादव अब बुज़ुर्ग हो चले हैं जबकि नई पीढ़ी के कुछ यादवों में मोदी मैजिक का असर है. अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के लिए यादव और मुसलमान को साथ रखना आसान नहीं होगा. पिछले कुछ सालों में यूपी में कई सांप्रदायिक झगड़े इन्हीं दोनों समुदाय के बीच हुए.

Amit Shah, Yogi Adityanath visit party worker's residence

यूपी दौरे पर आए अमित शाह ने पार्टी नेताओं को अगले तीन महीने का टास्क दिया है. यादव जाति के वोटरों को जोड़ने के लिए, नेताओं को अपने अपने इलाक़ों में यादव समाज के ख़ास लोगों की लिस्ट बनाने को कहा गया है. जिनसे बीजेपी नेता संवाद करेगें, पार्टी और सरकार के ओर से किए काम समझायें जायेंगें. छह महीने बाद अमित शाह फिर यूपी का दौरा कर मिशन यादव की थाह लेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget