एक्सप्लोरर

शरद पवार के ऑफर के बीच शिवसेना को साधने में लगे अमित शाह, कल उद्धव से मिलेंगे

शरद पवार ने शिवसेना को साथ आने का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि पालघर के नतीजे के बाद बीजेपी विरोधियों को एक साथ होना चाहिए.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के शिवसेना को दिए ऑफर के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात कल शाम छह बजे उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में होगी. पालघर लोकसभा उपचुनाव की वजह से बीजेपी और शिवसेना के बीच बढ़ती तल्खी और शरद पवार के बयान की वजह से ये बैठक काफी अहम है. पवार ने शिवसेना को दिया ये ऑफर महाराष्ट्र की गोंदिया भंडारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जोश में हैं. शरद पवार ने शिवसेना को साथ आने का ऑफर दिया है. उन्होंने कहा है कि पालघर के नतीजे के बाद बीजेपी विरोधियों को एक साथ होना चाहिए. बता दें कि  पालघर में शिवसेना और बीजेपी आमने-सामने थी, जिसमें बीजेपी को जीत मिली थी. शरद पवार ने कहा, ''पालघर में बीजेपी के खिलाफ शिवसेना, सीपीएम और हितेलक ठाकूर को ज्यादा वोट मिले. इसे देखते हुए पूरे विपक्ष को बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए. जिस भी राज्य में जो भी दल बीजेपी को हराने में सक्षम हो उसे साथ मिलकर गठबंधन बनाना चाहिए. जो संविधान का सन्मान करते है और कॉमन प्रोग्राम का का सम्मान कर सकते हैं, उन्हें एक साथ आना चाहिए.'' केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे हैं उद्धव बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सरकार में है लेकिन समय समय पर पार्टी के नेताओँ के साथ खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. हाल ही में उपचुनावों के दौरान उद्धव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तीखे हमले किए थे. चुनाव पूर्व शिवसेना से गठबंधन की कोशिश करें- फडणवीस कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र प्रदेश पदाधिकारी बैठक में आने वाले चुनावो में शिवसेना को साथ लेने की कोशिशों पर चर्चा हुई थी. देवेन्द्र फडणवीस ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा है कि वह चुनाव पूर्व शिवसेना से गठबंधन की कोशिश करें. सूबे में अगले साल पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. महाराष्ट्र विधानसभा की स्थिति साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से बीजेपी ने 122, शिवसेना ने 60, कांग्रेस ने 42, एनसीपी ने 41 सीटें जीती थीं. इस चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग लड़े थे. क्योंकि चुनाव से पहले शिवसेना ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. हालांकि बाद में बीजेपी ने शिवसेना से गठबंधन करके राज्य में अपनी सरकार बना ली थी. वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से बीजेपी और शिवसेना ने 42 सीटें जीती थीं. ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी शिवसेना से सभी मतभेदों को दूर करना चाहेगी. क्योंकि हाल के उपचुनाव में बीजेपी को विपक्ष से कड़ी टक्कर मिली है. आज चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस पालघर लोकसभा सीट के नतीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी. कांग्रेस नेता पालघर के परिणामों को चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विवादित वायरल बयान को लेकर शिकायत करेंगे. कांग्रेस नेता आज सुबह 11 बजे चुनाव आयोग जा सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
Weather Update: उत्तर भारत में समय से पहले 'लू' की आहट! मौसम वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget