एक्सप्लोरर

Amit Shah Telangana Visit: अमित शाह का तेलंगाना दौरा आज, मुनुगोड से कांग्रेस विधायक बीजेपी में होंगे शामिल

Amit Shah In Telangana: अमित शाह आज तेलंगाना के दौरे पर होंगे. यहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुनुगोड में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा है कि यहां वो चुनाव प्रचार करेंगे.

Telangana News: बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज तेलंगाना (Telangana) दौरे पर रहेंगे. सभी की निगाहें नलगोंडा जिले के मुनुगोड विधानसभा उपचुनाव (Assembly By Election) पर टिकी हैं. यहां वो पार्टी के लिए मुनुगोड विधानसभा में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके अलावा मुनुगोड से कांग्रेस (Congress) विधायक कोमटिरेड्डी रजगोपाल रेड्डी (Rajgopal Reddy) आज बीजेपी में शामिल होंगे.

अमित शाह की एक सार्वजनिक रैली भी होनी है. इसके अलावा मुनुगोड़ में एक जनसभा को संबोधित भी करने वाले हैं. साथ ही राजगोपाल रेड्डी के अलावा क्षेत्र के कई नेता बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. मीडिया से बात करते हुए बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने इस मामले की जानकारी दी है. अमित शाह का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार रहेगा.

अमित शाह का तेलंगाना दौरा

  • अमित शाह दोपहर 3:40 बजे शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे. शाम 4.15 बजे वह नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े के लिए रवाना होंगे.
  • शाम 4:35 बजे, अमित शाह मुनुगोड़े में सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे.
  • शाम 4:40 से 6:00 बजे तक वो आम सभा में शामिल होंगे. बैठक के बाद वह रामोजी फिल्म सिटी जाएंगे.
  • शाम 6:45 से 7:30 बजे तक फिल्म सिटी में रहेंगे. शाह की रामोजी राव से मुलाकात होगी.

रात 8:00 बजे से रात 9:30 बजे तक वह शमशाबाद (Shamshabad) के नोवोटेल में पार्टी के महत्वपूर्ण सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. खबरों के मुताबिक, अमित शाह (Amit Shah) आगामी मुनुगोड़े उपचुनाव (Munugode By election) को लेकर पार्टी सदस्यों को निर्देश देंगे.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौराकल, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को करेंगे संबोधित, इन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

ये भी पढ़ें: Pahalgam Road Accident: ITBP के घायल जवानों का हालचाल लेने AIIMS पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
LIVE: 'गृहमंत्री सदन में आए', विपक्ष ने लगाए नारे, रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम संसद में रहते हैं'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
भागवत ने कहा 'Gen- Z पर अंधा भरोसा', प्रियंका बोलीं- उन्हें उनकी जरूरत नहीं
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget