एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के गढ़ में कल अमित शाह करेंगे रैली, कांग्रेस के MLC दिनेश सिंह होंगे BJP में शामिल

अमित शाह आख़िर रायबरेली में क्यों रैली कर रहे हैं? इसके दो जवाब हैं. कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा. उनके एक भाई राकेश सिंह कांग्रेस से विधायक हैं, वे अभी वहीं बने रहेंगे. पार्टी छोड़ने पर उनकी सदस्यता जा सकती है.

लखनऊ: सोनिया गांधी के गढ़ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कल रैली कर रहे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को भी मौजूद रहने को कहा गया है. रैली में भीड़ जुटाने के लिए सांसद और विधायक जुटे हुए हैं. अमित शाह की सभा के बहाने बीजेपी रायबरेली में अपनी ताकत दिखाना चाहती है. रैली के बारे में फ़ैसला तो बीजेपी अध्यक्ष ने लखनऊ के पिछले दौरे में ही ले लिया था. कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ कर अमित शाह, सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं तो इसके राजनीतिक नफा-नुकसान की चर्चा तो जरूर होगी.

कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा

अमित शाह आख़िर रायबरेली में क्यों रैली कर रहे हैं? इसके दो जवाब हैं. कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जाएगा. उनके एक भाई राकेश सिंह कांग्रेस से विधायक हैं, वे अभी वहीं बने रहेंगे. पार्टी छोड़ने पर उनकी सदस्यता जा सकती है. दिनेश के एक भाई अवधेश ज़िला पंचायत अध्यक्ष हैं. इस परिवार का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक झटका है. सोनिया गांधी के क़रीबी रहे दिनेश को पार्टी ने दूसरी बार एमएलसी बनाया है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से कांग्रेस पर हमले करने में वे असरदार हो सकते हैं.

पिछले 14 सालों से रायबरेली की सांसद हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी पिछले 14 सालों से रायबरेली की सांसद हैं, लेकिन क्या वे अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी?  उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है. उनकी ग़ैरहाज़िरी में रायबरेली में कांग्रेस का कामकाज खुद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी देखते हैं. इसी हफ़्ते मां-बेटे ने जिले का दौरा भी किया था. अगर सोनिया गांधी नहीं तो फिर चुनाव कौन लड़े? चर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा की भी होती रही है. इस बात को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं हुई है लेकिन बीजेपी ने सोनिया गांधी के गढ़ में कांग्रेस को घेरने की तैयारी तेज कर दी है.

रायबरेली की 5 विधानसभा सीटों में से तीन पर बीजेपी और एक-एक सीट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का कब्जा है. पिछली बार सोनिया गांधी को 5 लाख 26 हज़ार वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को सिर्फ़ 1 लाख 73 हज़ार वोट ही मिले थे. पड़ोस के अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पिछला मुक़ाबला दिलचस्प रहा था. राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच एक लाख वोटों का ही अंतर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget