एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में आज रैली करेंगे अमित शाह, कांग्रेस को ताकत दिखाएगी बीजेपी

अमित शाह की सभा के बहाने बीजेपी रायबरेली में अपनी ताकत दिखाना चाहती है. रैली दोपहर 1 बजे जीआईसी ग्राउंड में होगी.

नई दिल्ली: यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रैली आज कर रहे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे. बीजेपी ने दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा को भी मौजूद रहने को कहा है. रैली में भीड़ जुटाने के लिए सांसद और विधायक जुटे हुए हैं. अमित शाह की सभा के बहाने बीजेपी रायबरेली में अपनी ताकत दिखाना चाहती है. रैली दोपहर 1 बजे जीआईसी ग्राउंड में होगी.

रायबरेली में रैली के बारे में फ़ैसला बीजेपी अध्यक्ष ने लखनऊ के पिछले दौरे में ही ले लिया था. कर्नाटक में चुनाव प्रचार छोड़ कर अमित शाह सोनिया के संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं. तो इसके राजनैतिक नफ़ा नुक़सान की चर्चा तो ज़रूर हो रही है.

अमित शाह आख़िर रायबरेली में क्यों रैली कर रहे हैं? इस सवाल के दो जवाब हैं. कांग्रेस के एमएलसी दिनेश सिंह को बीजेपी में शामिल कराया जायेगा. उनके एक भाई राकेश सिंह कांग्रेस से विधायक हैं. वे अभी वहीं बने रहेंगे. पार्टी छोड़ने पर उनकी सदस्यता जा सकती है. दिनेश के एक भाई अवधेश ज़िला पंचायत अध्यक्ष हैं. इस परिवार का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक झटका है.

सोनिया गांधी के क़रीबी रहे दिनेश को पार्टी ने दूसरी बार एमएलसी बनाया है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी से कांग्रेस पर हमले करने में वे असरदार हो सकते हैं. सोनिया गांधी पिछले 14 सालों से रायबरेली की सांसद हैं. लेकिन क्या वे अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी? ये भी बड़ा सवाल बना हुआ है. चर्चा प्रियंका गांधी वाड्रा की भी होती रही है. इस बात को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं हुई है. लेकिन बीजेपी ने सोनिया के गढ़ में कांग्रेस को घेरने की तैयारी तेज़ कर दी है.

रायबरेली की 5 विधान सभा सीटों में से तीन पर बीजेपी और एक एक सीट पर कांग्रेस और एसपी का क़ब्ज़ा है. पिछली बार सोनिया गांधी को 5 लाख 26 हज़ार वोट मिले थे. जबकि बीजेपी के उम्मीदवार को सिर्फ़ 1 लाख 73 हज़ार वोट ही मिले थे. पास की अमेठी लोक सभा क्षेत्र में पिछला मुक़ाबला दिलचस्प रहा था. राहुल गांधी और बीजेपी की स्मृति ईरानी के बीच एक लाख वोटों का ही अंतर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget