एक्सप्लोरर

Congress Protest: काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, राम जन्मभूमि का जिक्र कर कहा- तुष्टिकरण है ये

Amit Shah On Congress Protest: नेशनल हेराल्ड केस की जांच को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को जांच में सहयोग करना चाहिए.

Amit Shah On Congress Protest: कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कानून का पालन करना चाहिए. हर रोज ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

अमित शाह ने कहा कि मेरा मानना है कि गुपचुप तरीके से कांग्रेस ने अपना मामला आगे बढ़ाया. कांग्रेस ने आज ही क्यों प्रदर्शन किया, आज तो ईडी ने कोई पूछताछ भी नहीं की. दरअसल आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने बहुत शांति पूर्ण तरीके से राम मंदिर का समाधान किया था, लेकिन कांग्रेस ने आज का दिन विशेषकर काले कपड़ों में आकर बता दिया कि हम राम जन्मभूमि का विरोध कर रहे हैं. 

"कानून का सबको सम्मान करना चाहिए"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए संदेश देना चाहते थे. जहां तक ईड़ी का सवाल है कि कानून का सबको सम्मान करना चाहिए. तुष्टिकरण की नीति कांग्रेस और देश के लिए अच्छी नहीं है. कांग्रेस को ईडी की जांच में सहयोग करना चाहिए. शिकायत के आधार पर मामला चल रहा है. देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का सभी को सम्मान करना चाहिए. 

सीएम योगी ने भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष से हर भारतीय को इस दिन का इंतजार था, रामजन्म भूमि के निर्माण का कार्यदिवस, भारतीय न्यायालय के सम्मान का विषय, सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय को इस दिन का इंतजार था. 5 अगस्त 2020 को भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हुआ. इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस के नेताओं का आंदोलन अत्यंत निंदनीय है, लेकिन अयोध्या दिवस के दिन काले कपड़ों में कांग्रेस का यह आचरण फिर जगजाहिर हुआ है. ये भारत के लोकतंत्र का अपमान है. कांग्रेस के आचरण को कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं करता है. 

कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि, आज कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने महंगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में बढ़ोतरी और बेरोजगारी का विरोध करते हुए काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन (Congress Protest) किया है. पार्टी अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भी विरोध कर रही है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) सहित कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि करीब 6 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें- 

Congress Protest: कई घंटों की हिरासत के बाद राहुल और प्रियंका गांधी रिहा, महंगाई के विरोध में किया जबरदस्त प्रदर्शन

National Herald Case: भोपाल में भी सील होगी नेशनल हेराल्ड की प्रॉपर्टी, शिवराज के मंत्री ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, Gen-Z से की अपील, 'अगली बार फिल्म या मैच का टिकट खरीदना तो...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
CJP प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग के वायरल पोस्ट पर आया विदेश मंत्रालय का रिएक्शन, कहा - 'यह एकदम...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget