एक्सप्लोरर

CAA पर अमित शाह ने दी ममता बनर्जी को चुनौती, कहा- ये देश का कानून, इसे कोई नहीं रोक सकता

Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ि‍त शाह ने पश्‍च‍िम बंगाल में सीएए मामले पर कहा कि सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता. हम इसे लागू करके रहेंगे.

Amit Shah on CAA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार (29 नवंबर) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक सार्वजनिक रैली में राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे. 

अम‍ित शाह ने कहा, ''जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं. ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता. हम इसे लागू करके रहेंगे. वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है.''

'2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए'
 
गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2024 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाकर सत्ता में आयेगी. उन्‍होंने कहा कि मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां बीजेपी सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए. 

'टीएमसी की बंगाल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान' 
 
उन्‍होंने पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के दौरान तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले क‍िए. उन्‍होंने लोगों से टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकने तथा अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनने का आग्रह किया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आएगी. 

 

'ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बाद कर द‍िया' 

उन्‍होंने हमले तेज करते हुए आगे कहा कि जो ममता बनर्जी पहले घुसपैठ को लेकर संसद को नहीं चलने देती थी वो अब इनको वोटर कार्ड बनाकर देती हैं. वो अब चुप बैठी हैं. उन्‍होंने कहा कि आज बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है. बम धमाकों से गंजू रहा है. नेताओं के घरों से इतने नोटों की गड्डिया कभी नहीं म‍िली.

बंगााल में यह सब द‍िख रहा है. उन्‍होंने कहा कि कभी साह‍ित्‍य, व‍िज्ञान, कला, उद्योग, अध्‍यात्‍म, आजादी आंदोलन में पूरा देश का नेतृत्‍व बंगाल करता था लेक‍िन अब वो उसको दीदी ने सबसे प‍िछड़ा बनाने का काम क‍िया है. आज बंगाल को उन्‍होंने बर्बाद करके रख द‍िया है. उन्‍होंने राज्‍य में हुई बीजेपी के नेताओं की राजनीत‍िक हत्‍याओं पर भी ममता बनर्जी पर न‍िशाना साधा. 

यह भी पढ़ें: 'असदुद्दीन ओवैसी के डर से सीएम केसीआर ने दिया चार प्रतिशत आरक्षण, हम मुस्लिम...', तेलंगाना में बोले अमित शाह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget