एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की जाति पर उठे सवाल तो अमित शाह बोले- 'कांग्रेस सरकार ने खुद किया था शामिल'

Amit Shah On PM Caste: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब पीएम मोदी की जाति को ओबीसी में शामिल किया गया था उस समय वह केवल संगठन के लिए काम करते थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा.

Amit Shah Reaction On PM Caste: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (10 फरवरी) को कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर बहस हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सार्वजनिक रूप से बार-बार झूठ बोलने की आदत रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि गुजरात में कांग्रेस सरकार ने ही 1994 में पीएम मोदी की जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल किया था और केंद्र ने साल 2000 में अपनी ओबीसी सूची में पीएम मोदी की जाति को शामिल किया था.

पीएम मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी पर दिया जवाब

गृह मंत्री अमित शाह ने ईटी नाऊ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहा, ‘‘पीएम मोदी की जाति को 25 जुलाई 1994 को गुजरात में ओबीसी श्रेणी में दर्ज किया गया. उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता थे और सत्ता में कांग्रेस पार्टी थी. तब तक मोदी ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा था. वह केवल संगठन के लिए काम करते थे. उनकी जाति का सवाल ही नहीं आया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद, गुजरात सरकार ने उनकी जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की सिफारिश की थी. इसे आखिरकार 2000 में केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया गया. उस वक्त भी पीएम मोदी सत्ता में किसी पद पर नहीं थे, न ही सांसद थे, न विधायक और न ही सरपंच थे. वह 2001 में मुख्यमंत्री बने. इन लोगों की तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने की आदत रही है.’’ 

कांग्रेस ओबीसी विरोधी- अमित शाह

गृह मंत्री बोले, "कांग्रेस हमेशा ओबीसी विरोधी पार्टी रही है. देश का प्रधानमंत्री ओबीसी हैं, ये दिखाई नहीं पड़ता है और सेक्रेटरी कितने ओबीसी हैं वो दिखाई पड़ता है. भारत जोड़ो यात्रा के बाद कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का चुनाव हुआ. इनमें से ज्यादा पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. भारत जोड़ो की बात करने वाले उत्तर भारत और दक्षिण भारत को तोड़ने की बात कर रहे हैं, उसका कांग्रेस पार्टी विरोध भी नहीं कर पा रही है."

ये भी पढ़ें: '17वीं लोकसभा ने बनाए नए बेंचमार्क, खत्म हुआ कई पीढ़ियों का इंतजार', सदन में चर्चा के दौरान बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget