एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस को घेरा, बोले- नेहरू की भूल की सजा भुगत रहा है देश

कश्मीर घाटी से जुड़े दो बिल आज गृहमंत्री ने संसद में पेश किए, एक राष्ट्रपति शासन अगले 6 महीने और लगाने और एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों को आरक्षण देने का. दोनों ही बिल को पेश करने के दौरान गृहमंत्री ने साफ कर दिया कि इतिहास में जो गलतियां हुई हैं उन्हें दोहराने की गुंजाइश नहीं है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि को 6 महीने के लिए बढ़ाने और दूसरा राज्य में लागू आरक्षण के कानून में संशोधन का प्रस्ताव चर्चा के बाद पास हो गया. चर्चा के दौरान कांग्रेस ने बिल का विरोध किया, कांग्रेस ने कहा कि चुनाव से बचने के लिए सुरक्षा का बहाना बनाकर सरकार राष्ट्रपति सासन को बढ़ा रही है. चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर गलत नीतियों की सजा देश भुगत रहा है. इसके साथ ही धारा 370 को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा.

अमित शाह ने कहा, ''जवाहर लाल नेहरू उस वक्त के प्रधानमंत्री थे, सीजफायर करके वो हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया. हमें इतिहास सिखाते हैं. आरोप लगाते हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, इसको भरोसे में नहीं लिया, उसको भरोसे में नहीं लिया. जवाहरलाल नेहरू जी ने देश के गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री को भरोसे में लिए बगैर ये कर दिया.''

गृहमंत्री ने आगे कहा, ''अगर भरोसे में लेते तो ये पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत के हाथ में होता, हमारा कब्जा होता. इसको वापस लाने में इतनी जद्दोजहद नहीं होती और शायद भरोसे में लेते तो आतंकवाद का मूल ही नहीं होता. उस भूल के कारण आज देश को सजा भुगतनी पड़ रही है. वो भूल के कारण आज हजारों लोग मारे गए हैं. वो भूल के कारण आज देश आतंकवाद का भोग बना है, क्यों ना दे जवाब?''

धारा 370 को लेकर अमित शाह ने कहा, ''मैं मानता हूं कि 370 है लेकिन आप शायद भूल गए हैं कि ये अस्थाई है, पर्मानेंट नहीं है. आप या तो अस्थाई शब्द को भूल गए हैं या फिर इसे पढ़ते नहीं हैं. 370 हमारे संविधान का अस्थाई मुद्दा है, ये याद रखिएगा. ये शेख अब्दुल्ला साहब की सहमित से ही हुआ है. हमारी सरकार की जम्मू कश्मीर को लेकर अप्रोच में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम भारत को सुरक्षित, संवृद्ध और विकसित बनाने की अप्रोच जस की तस बनी रहेगी.''

इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा, ''हम इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत की नीति पर चल रहे हैं. 70 साल बाद जम्मू कश्मीर की माताओं को टॉयलेट, गैस का कनेक्शन और घर दिया है. वहां के लोगों को सुरक्षा दी है, ये इंसानियात है.'' उन्होंने कहा, ''जहां तक जम्हूरियत की बात है तो जब चुनाव आयोग कहेगा तो तब शांति पूर्ण तरीके से चुनाव कराए जाएंगे. आज वर्षों बाद ग्राम पंचायतों का विकास चुनकर आए पंच और सरपंच कर रहे हैं, ये जम्हूरियत है. और कश्मीरियत खून बहाने में नहीं है. कश्मीरियत देश का विरोध करने में नहीं है. कश्मीरियत देश के साथ जुड़े रहने में है. कश्मीरियत कश्मीर की भलाई में है. कश्मीर की संस्कृति को बचाने में है''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget