एक्सप्लोरर

राफेल का भारतीय धरती पर उतरना वायुसेना के लिए ऐतिहासिक दिन- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ये आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करने में सक्षम दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं.

नई दिल्ली: भारतीय धरती पर पांच राफेल लड़ाकू विमानों के उतरने को भारतीय वायुसेना के लिए ऐतिहासिक दिन और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ये आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करने में सक्षम दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं.

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि मोदी सरकार भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और विश्वस्तरीय लड़ाकू विमान इस दिशा में बड़ा बदलाव लाने वाले साबित होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘राफेल का उतरना हमारी शक्तिशाली वायुसेना के लिए ऐतिहासिक दिन और भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण है. ये आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करने में सक्षम सबसे शक्तिशाली मशीनें हैं. मुझे विश्वास है कि राफेल अपनी शक्ति के साथ हमारे आसमान की सुरक्षा करने में हमारे वायुवीरों की मदद करेंगे.’’

गृह मंत्री ने कहा कि अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का वायुसेना में शामिल होना भारत को शक्तिशाली और सुरक्षित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का प्रमाण है.

शाह ने वायुसेना को इस तरह की अभूतपूर्व शक्ति प्रदान करने के लिए मोदी का आभार भी प्रकट किया. उन्होंने कहा, ‘‘गति से शस्त्र क्षमताओं तक, राफेल एक कदम आगे है. मुझे विश्वास है कि यह विश्वस्तरीय लड़ाकू विमान परिवर्तन लाने वाला साबित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय वायुसेना और पूरे देश को इस क्षण के लिए बधाई.’’फ्रांस निर्मित पांच राफेल विमान बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन में उतरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget