एक्सप्लोरर

Amit Shah: सरकार ने बैन कर दिए 805 एप, 3266 वेबसाइट, अमित शाह ने बताया क्यों लिया एक्शन

Amit Shah: अमित शाह ने मंगलवार को 'साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध' पर बनी गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की बैठक में साइबर क्राइम रोकने के लिए किए जा रहे उपायों का ब्यौरा सौंपा.

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने एक संसदीय समिति की बैठक मे बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों के चलते 805 ऐप और 3266 वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है. उन्होंने यह बात 'साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध' पर बनी गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्श समिति की बैठक में कही. इस दौरान उन्होंने भारत में साइबर क्राइम रोकने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों को भी बताया.

अमित शाह ने बताया कि इंडियन सायबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (I4C) पोर्टल पर 1 लाख 43 हजार FIR दर्ज की गई और 19 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस पोर्टल का उपयोग किया. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से 805 ऐप और 3266 वेबसाइट-लिंक को ब्लॉक किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि 6 लाख से ज्यादा संदिग्ध डेटा साझा किया गया है और 19 लाख से ज्यादा म्यूल खाते पकड़े गए. इस दौरान उन्होंने 2038 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन रोकने की भी बात कही.

सायबर क्राइम रोकने के लिए क्या-क्या कर रहे?
गृह मंत्री ने कहा, 'साइबर अपराध से निपटने के लिए हमने चार प्रकार की रणनीति अपनाई है जिसमें कन्वर्जेंस, कोर्डिनेशन, कम्यूनिकेशन और कैपेसिटी शामिल हैं. मंत्रालयों के बीच और गृह मंत्रालय में विभागों के बीच समन्वय को बढ़ाया गया है, जिससे बिना किसी रुकावट के कम्युनिकेशन और सूचना मिल सके.

अमित शाह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और रिजर्व बैंक व अन्य सभी बैंक के साथ मिलकर म्यूल अकाउंट्स की पहचान का एक सिस्टम बनाने की कोशिश जारी है, ताकि ऑपरेट होने से पहले ही उसे बंद किया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि 33 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में साइबर क्राइम फोरेंसिक ट्रेनिंग लैब की स्थापना की गई है. 

अमित शाह ने इस दौरान समिति के सभी सदस्यों से I-4C की हेल्पलाइन 1930 का प्रचार करने की भी बात कही. बता दें कि '1930' हेल्पलाइन नंबर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों का वन पॉइंट सलूशन प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें...

PM Modi BA Degree: दिल्ली यूनिवर्सिटी नहीं बताना चाहती पीएम मोदी की डिग्री! हाई कोर्ट में दी यह दलील; जानें क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget