एक्सप्लोरर

No Terror Funding:'भारत में आतंकी घटनाओं में आई कमी', नो मनी फॉर टेरर कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत काउंटर टेरेरिज्म का वैश्विक केन्द्र बनेगा. संयुक्त राष्ट्र ने भी काउंटर टेरर का ढांचा विकसित किया है. इसको और मजबूत होना है.

Terror Funding Global Conference: भारत (India) के गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नो मनी फॉर टेरर कॉन्फ्रेंस (No Money For Terror Conference) को संबोधित करते हुए आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया. अमित शाह ने पीएफआई (PFI) का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों की आड़ में कट्टरता फैलाने वाली संस्था पर भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. दूसरे देशों को भी ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत काउंटर टेरेरिज्म (Counter Terrorism) का वैश्विक केंद्र बनेगा. संयुक्त राष्ट्र ने भी काउंटर टेरर का ढांचा विकसित किया है. इसको और मजबूत होना है.

अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें टेरर को रोकने के लिए मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इस पर बहुत तेजी से काम करने वाले हैं. मेरा मानना है कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए राजनीति को भुलाकर हमें मिलकर आतंकवाद को मिटाने के लिए काम करना होगा. गृहमंत्री ने कहा कि आतंकवाद ने आज एक ऐसा विकराल रूप धारण किया है, जिसका प्रभाव हर स्तर पर ​हमें दिखाई पड़ता है. आतंकवाद, लोकतंत्र, मानव अधिकार, आर्थिक प्रगति और विश्व शांति के खिलाफ सबसे बड़ा नासूर है.  

'आतंकवाद विश्व शांति के खिलाफ'

नो मनी फॉर टेरर कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अमित शाह ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया भर के क्रिमिनल 2 से 3 ट्रिलियन डालर की लॉन्ड्रिंग करते हैं, जिसमें आतंकवाद प्रमुख है. कुछ देशों ने टेररिज्म को अपनी नीति बनाई है, ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है. अमित शाह ने कहा कि मेरा स्पष्ट मानना है कि आतंकवाद विश्व शांति के खिलाफ है, कोई भी इसे अकेले नहीं हरा सकता, सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा. 

'टेरर फाइनेंस की रोकथाम के लिए भारत प्रतिबद्ध'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि भारत (India) अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद (International Terrorism) के खिलाफ एक बड़ा केंद्र साबित होगा. उन्होंने कहा कि बहुत बार देखा गया कि संगठन और संस्थाएं आतंकवाद और रेडिकलाइजेशन को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं. सभी देशों को मिलकर ऐसी संस्थाओं के खिलाफ़ कड़ाई से काम करना होगा. नो मनी फॉर टेरर कॉन्फ्रेंस (No Money For Terror Conference) के समापन के अवसर पर अमित शाह ने कहा कि सभी देशों को एफएटीएफ (FTF) के नियमों को गंभीरता से लागू करना होगा. भारत टेरर फाइनेंस की रोकथाम के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kashi Visit: 'ये भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र', काशी तमिल संगमम के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget