एक्सप्लोरर

संसद में ऐसा क्या हुआ कि अमित शाह बोले- किसी की भी आंख में आंख डाल कर जवाब दे सकता हूं अगर....

अमित शाह ने कहा कि एक सदस्य ने कहा कि क्या आंख में आंख डालकर जवाब दे सकते हो, मैं तो ज़रूर दे सकता हूं अगर कोई आंख में आंख डालकर पूछने की हिम्मत रखता है.

राज्यसभा में दंड प्रक्रिया (शनाख्त) विधेयक 2022 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एक सदस्य ने कहा कि क्या आंख में आंख डालकर जवाब दे सकते हो, मैं तो ज़रूर दे सकता हूं अगर कोई आंख में आंख डालकर पूछने की हिम्मत रखता है. अमित शाह ने कहा कि जरूर दे सकता हूं और किसी भी फोरम पर दे सकता हूं क्योंकि मेरे मन में चोर नहीं है. हम वही करते हैं जो हमारी आत्मा कहती है.

अमित शाह ने ये जवाब शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान पर दिया है. संजय राउत ने दंड प्रक्रिया (शनाख्त) विधेयक 2022 पर अपनी बात रखते हुए कहा, "इस बिल का दुरुपयोग नहीं होगा ये आपने आश्वस्त किया है. लेकिन क्या हमारी आंख में आंख डाल कर बोल सकते हैं कि दुरुपयोग नहीं होगा, नहीं हो रहा है."  

केरल से सीपीआई के राज्यसभा सदस्य विनय विश्वम के सवाल के जवाब के दौरान अमित शाह ने कहा, "विनय विश्वम जी ने कहा कि 124-A सरकार लगा रही है. हम 124-A के दुरुपयोग के पक्ष में नहीं है. मगर केरल के सांसद 124-A का मामला क्यों उठा रहे हैं. आप तो लोगों को मार दिए. मेरी पार्टी के 100 लोगों की हत्या राजनीति कारणों से केरल में हुई. पूरी की पूरी जान चली गई है उनकी...मैं ये स्वीकार नहीं कर रहा हूं कि हम 124-A का दुरुपयोग करें. मैं इतना ही कहता हूं कि कम से कम केरल से आए हुए सांसद को ये नहीं उठाना चाहिए.

इस पर केरल के सांसदों ने सवाल किया कि आप एक नाम बताइए तो अमित शाह ने कहा कि ढेर सारे नाम हैं. अमित शाह ने कहा, "इनकी इच्छा है तो इसी सदन के सवाल जवाब में से मेरी नहीं किसी और सरकार ने जो जवाब दिया है वो मैं सदन पर रखने के लिए तैयार हूं.... मैं गैरज़िम्मेदाराना बयान नहीं देता.   

अमित शाह ने कहा, "संजय सिंह (आप के राज्यसभा सदस्य) ने कहा कि गुजरात में ये एफआईआर... अरे संजय बाबू...अभी तो आप गुजरात गए हो, मुझे तो मालूम नहीं इनकी पार्टी पर कोई एफआईआर हुई है या नहीं. कुछ करा होगा तो हो भी सकती है. मगर बंगाल चले जाओ जान चली जाएगी. अच्छा है अभी वहां गए नहीं हो."

अमित शाह ने दावा किया, "मैं 2019 में गया था, मेरे रोड शो पर आग के गोले फेंके गए. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी गए... इनकी गाड़ी को घेर कर उन पर जघन्य हमला किया गया." इस बयान पर जब हमला होने लगा तो अमित शाह ने कहा कि ये सब रिकॉर्ड पर है. कोर्ट ने संज्ञान लिया है इस पर.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें संसद में दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

'सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं', अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
Tamil Nadu: 'मैंने पत्नी को मार डाला है और...', फांसी लगाने से पहले पति ने घर वालों को भेजा वीडियो
Tamil Nadu: 'मैंने पत्नी को मार डाला है और...', फांसी लगाने से पहले पति ने घर वालों को भेजा वीडियो

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget