एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

यहां पर आप दिनभर की सभी बड़ी खबरें एक साथ और एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. इसके अलावा खेल की खबरों के लिए भी यहां आ सकते हैं.

1. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आज केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि घाटी से अनुच्छेद 370 बहुत पहले हट जाना चाहिए था. शाह ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर को आतकंवाद से मुक्ति मिलेगी और राज्य विकास की राह पर बढ़ेगा. https://bit.ly/2P06ly2

2. देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश ने कहर बरपा रखा है. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बाढ़ और बारिश से अबतक करीब 106 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल में 42 और कर्नाटक में अबतक 24 लोगों की मौत हुई है. वहीं महाराष्ट्र से 29 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. https://bit.ly/2z3r8Gx

3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जम्मू कश्मीर में हिंसा की खबरों पर पीएम मोदी से स्थिति साफ करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि कश्मीर में स्थिति कैसी है इस बारे में पीएम को देश को बताना चाहिए. अब गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर रुख साफ किया है. उन्होंने कहा कि पिछले छह दिनों में जम्मू और कश्मीर में पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई है. https://bit.ly/2YSQ3Ha

4. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का एलान किया. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बीएसपी 50 और जेजेपी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. https://bit.ly/2MW224c

5. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जोमैटो के जरिए बीफ डिलीवरी पर बवाल हो गया है. वहां जोमैटो के कर्मचारी बीफ और पोर्क की डिलीवरी नहीं करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. जोमैटो के कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कस्टमर तक बीफ और पोर्क पहुंचाने के लिए कहा जाता है. मना करने पर उन्हें धमकी दी जाती है. हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में वो बीफ और पोर्क की डिलीवरी नहीं करेंगे. https://bit.ly/33riIXj

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget