एक्सप्लोरर

Amit Shah Prayagraj Visit: संगम में स्नान, संतों से मुलाकात, बड़े हनुमान के दर्शन... कल महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जाएंगे अमित शाह

Maha Kumbh 2025: माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 27 जनवरी 2025 को प्रयागराज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे संगम नोज पर स्नान, संतों से भेंट और शंकराचार्यों के साथ चर्चा करेंगे.

Prayagraj Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 27 जनवरी 2025 को पूर्वाह्न 11:25 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे. इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम होगा. गृह मंत्री की यात्रा में कई पवित्र स्थलों का दौरा और संतों से मुलाकातें शामिल हैं जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की जा रही हैं.

जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह का पहला पड़ाव संगम नोज होगा जहां वे पवित्र गंगा-यमुना संगम में स्नान करेंगे. इसके बाद वे बड़े हनुमान जी मंदिर और अभयवट का दर्शन करेंगे. इस कार्यक्रम में वे धार्मिक गतिविधियों में भाग लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और साधु-संतों से संवाद करेंगे. संगम नोज पर उनका ये दौरा आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है.

गृह मंत्री की जूना अखाड़ा में संतों से मुलाकात

संगम नोज के बाद गृह मंत्री जी जूना अखाड़ा में महाराज और अन्य संतों से मुलाकात करेंगे. यहां वे संत समाज के साथ विचार-विमर्श करेंगे और साथ में भोजन भी करेंगे. ये मुलाकात भारतीय संत समाज के साथ उनके संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक होगी. इसके साथ ही सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी जो समाज के लिए फायदेमंद हो सकती है.

गृह मंत्री जी का अगला पड़ाव गुरु शरणानंद जी का आश्रम होगा जहां वे गुरु शरणानंद जी और गोविंद गिरी जी महाराज से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में आध्यात्मिकता और समाज कल्याण के मुद्दों पर विचार किया जाएगा. इसके बाद वे श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका के शंकराचार्यों से भेंट करेंगे जहां धार्मिक एकता और भारतीय संस्कृति को लेकर संवाद होगा. जानकारी के अनुसार अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम 6:40 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

ये भी पढ़ें: IITian Someshwar Puri Baba: 'संन्यास भी एक तरह का एडवेंचर', अब ये क्या कर रहे IITian बाबा, क्यों 55 साल में छोड़ी बैंक की नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget