एक्सप्लोरर

LokSabha Elections 2024: नरेंद्र मोदी के बाद कैसा हो देश का नया प्रधानमंत्री? तमिलनाडु में गृहमंत्री अमित शाह ने किया खुलासा

2024 LokSabha Elections: देश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बयानबाजी का सिलसिला जोर पकड़ रहा है. अब अमित शाह ने भविष्य में तमिल पीएम बनाने की वकालत की है.

Amit Shah Pitches For Tamil PM In Future: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 चुनाव से पहले एक बड़ा दांव खेला है. दक्षिण के राज्यों में लगातार मिल रही हार के बाद अमित शाह ने तामिल पीएम की वकालत कर दी. सूत्रों के मुताबिक दक्षिण चेन्नई में बीजेपी के पदाधिकारियों की बंद कमरे में हुई बैठक में अमित शाह ने कहा, 'हमने तमिलनाडु से संभावित दो प्रधानमंत्रियों कामराज और मूपनार का मौका गंवा दिया. इनके प्रधानमंत्री न बन पाने के लिए डीएमके जिम्मेदार है.'

"कोई गरीब तमिल बने पीएम"
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि किसी गरीब परिवार के तमिल को भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. अमित शाह, जो 2024 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर हैं, चेन्नई में एक बंद कमरे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. 

डीएमके और उसके दिवंगत मुखिया एम. करुणानिधि पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं जैसे के. कामराज और जी.के. मूपनार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन करुणानिधि ने उनकी संभावनाओं को विफल कर दिया. 

अमित शाह ने क्यों कहा ऐसा
अमित शाह की ओर से तमिल प्रधानमंत्री की मांग को डीएसके को घेरने के कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसने कहा है कि वह तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटें और पुडुचेरी की एकमात्र सीट जीतेगी. 'तमिल प्रधानमंत्री' वाली शाह की टिप्पणी को बीजेपी की तमिलनाडु तक पहुंच बनाने के लिए पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, जैसा कि तिरुवदुथुराई अधीनम के सेंगोल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नए संसद भवन के अंदर स्थापित किया था.

तमिलनाडु दौरे में तमिल स्वाभिमान की हुंकार भरने के बाद अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में जनसभा कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, "UPA की सरकार ने अपने 10 साल में 12 लाख करोड़ का घोटाला किया था. मोदी जी की अभी तक की 9 साल की सरकार पर अभी तक एक रूपए का भी करप्शन का आरोप नहीं लगा है. यूपीए सरकार के दौरान, 'आलिया, मालिया जमालिया' पाकिस्तान से यहां प्रवेश करती थीं और बम विस्फोटों को अंजाम देती थीं. मनमोहन सरकार में उनके खिलाफ कुछ करने की हिम्मत नहीं थी. इन नौ सालों में, पीएम मोदी की सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम किया."

ये भी पढ़ें-
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नई साजिश, भारत में हथियार सप्लाई के लिए महिलाओं और टीनएजर्स को बना रहा मोहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget