एक्सप्लोरर

क्यों जरूरी है वन नेशन, वन इलेक्शन? अमित शाह ने दो राज्यों में हार का सुनाया किस्सा

One Nation One Election: गृह मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने केरल में सीपीआई (एम) सरकार को गिरा दिया, जिसके बाद देश में एक साथ चुनाव का सिस्टम खत्म हो गया.

One Nation One Election: एक देश एक चुनाव का मुद्दा इन दिनों देश में राजनीति रूप से गरमाया हुआ है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को खरिज किया. केंद्र पर ये आरोप लगता है कि एक साथ चुनाव होने पर बीजेपी को इसका फायदा पहुंचेगा. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 2014 और 2019 में हमारे पास पीएम मोदी थे, लेकिन हम फिर भी हार गए थे. 2019 में पूरे देश में प्रचंड बहुमत मिला, लेकिन आंध्र प्रदेश में हार गए थे.

1952 में कराए गए थे एक साथ चुनाव

आज तक के एक कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "साल 1952 में देश में सभी चुनाव एक साथ कराए गए थे. 1957 में अलग-अलग तारीखों में चुनाव होने के बावजूद आठ राज्यों की विधानसभाएं भंग कर दी गई थी, ताकि एक साथ चुनाव कराए जा सकें. इसके बाद तीसरी बार भी यह प्रक्रिया अपनाई गई." गृह मंत्री ने बताया कि यह प्रकिया तब खत्म कर दी गई जब पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने केरल में सीपीआई (एम) सरकार को गिरा दिया.

'इंदिरा गांधी ने जारी रखा सरकार गिराने का सिलसिला'

उन्होंने कहा, "इसके बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने बड़े पैमाने पर सरकार को गिराने की प्रथा अपनाई. यहां तक ​​कि 1971 में भी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए समय से पहले लोकसभा को भंग कर दिया गया था. यहीं से अलग-अलग चुनाव होने का सिलसिला शुरू हो गया."

32 पार्टियों ने किया प्रस्ताव का समर्थन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार (12 दिसंबर 2024) को एक देश, एक चुनाव विधेयक को मंजूरी दी थी. इस बिल में नया अनुच्छेद 82ए पेश करने का प्रस्ताव है, जिससे लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव हो सकेंगे. एक देश, एक चुनाव पर उच्चस्तरीय समिति की अध्यक्षता करने वाले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कहना है कि परामर्श प्रक्रिया के दौरान 32 राजनीतिक दलों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि 15 पार्टियों ने विरोध जताया था.

ये भी पढ़ें : 'कांग्रेस ने मुसलमानों को रिजर्वेशन देकर आरक्षण व्यवस्था को कमजोर किया', अमित शाह का बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget