एक्सप्लोरर

Amit Shah News: गुवाहाटी में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, जानिए क्यों खास है ये दौरा

गृह मंत्री अमित शाह ने मेघालय में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन संयंत्र, वनीकरण परियोजना और जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया और शिलांग में असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा किया.

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार शाम 5:30 बजे असम के गुवाहाटी में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. कोविड से जान गवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये के चेक का वितरण एवं तामूलपुर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. असम में अप्रैल-मई चुनाव के बाद से शाह का इस क्षेत्र का यह पहला दौरा है, जिसमें भाजपा को जीत मिली थी. शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों उस जीत के प्रचार अभियान में सक्रिय थे.

पूर्वोत्तर की खान-पान की आदतों और भाषा की रक्षा करना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को शिलांग के पास मावियोंग में अंतर-राज्यीय बस टर्मिनस (ISBT) का उद्घाटन किया. ISBT के निर्माण को केंद्रीय DoNER मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया गया था और इसे 48.31 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था. अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर की खान-पान की आदतों और भाषा की रक्षा करना केंद्र की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब असम के प्रस्तावित पशु संरक्षण कानून से अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में गोमांस की उपलब्धता को खतरा है. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हाल ही में विधानसभा में असम मवेशी संरक्षण विधेयक पेश किया. कानून के अनुसार, बिना वैध परमिट के असम के माध्यम से मवेशियों के परिवहन की अनुमति नहीं दी जाएगी. एक बार लागू होने के बाद, कानून पूर्वोत्तर राज्यों में आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है, जहां गोमांस का सेवन किया जाता है.

मेघालय में जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन

हालांकि नागालैंड और मिजोरम ने अभी तक इस मामले पर टिप्पणी नहीं की है, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है कि अगर असम का नया कानून राज्य में मवेशियों के परिवहन को प्रभावित करता है तो वह इस मुद्दे को केंद्र के साथ उठाएंगे. गृह मंत्री ने मेघालय में क्रायोजेनिक ऑक्सीजन संयंत्र, वनीकरण परियोजना और जल आपूर्ति योजना का भी उद्घाटन किया और शिलांग में असम राइफल्स के मुख्यालय का दौरा किया. शाह ने मेघालय के उमियाम में उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के संचालन की समीक्षा के लिए एक बैठक की भी अध्यक्षता की.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक में दलित सीएम की नियुक्‍ति पर चर्चा, येदयुरप्पा बोले- हाईकमान से मुझे शाम तक सुझाव मिलने की उम्‍मीद

Mann Ki Baat: मन की बात में बोले पीएम मोदी- ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देख पूरा देश रोमांचित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget