एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर दौरे पर अमित शाह ने सीमा पर तैनात जवानों से की मुलाकात, बॉर्डर सिक्योरिटी को लेकर किया बड़ा एलान

जम्मू पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पर 47.22 करोड़ रुपये की लागत वाले नविनिर्मित 8 महिला बैरक, हाई मास्ट लाइटस, जी+1 टॉवर और कम्पोजिट BOP का भी लोकार्पण किया.

जम्मू कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार (7 अप्रैल, 2025) को कठुआ में बॉर्डर आउटपोस्ट ‘विनय’ का दौरा किया और वहां तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ संवाद किया. इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ मुलाकात की और अनुकंपा के आधार पर 9 नामांकित व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सुरक्षा बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है. मोदी सरकार जवानों की ड्यूटी के निर्वहन में आने वाली तकलीफों को कम करने का काम कर रही है. अमित शाह ने कहा कि BSF हमारी सुरक्षा की प्रथम पंक्ति है और बल ने इस दायित्व का हमेशा बहुत अच्छे से निर्वहन किया है.

भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा को लेकर बड़ा एलान
अमित शाह ने एलान किया कि कुछ ही सालों में पूरी भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सुरक्षा बल के जवान तकनीकी सहायता से लैस हो जाएंगे. तकनीक से संबंधित 26 से अधिक कई कदमों के परीक्षण अभी चल रहे हैं, जिनमें ड्रोन रोधी तकनीक, टनल आइडेंटिफिकेशन तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक सर्वेलांस जैसे पहलू शामिल हैं. अमित शाह ने सीमा पर 47.22 करोड़ रुपये की लागत वाले नविनिर्मित 8 महिला बैरक, हाई मास्ट लाइटस, जी+1 टॉवर और कम्पोजिट BOP का लोकार्पण भी किया. इसके साथ ही गृह मंत्री ने वर्ष 2019 में कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले सीमा सुरक्षा बल के शहीद सहायक समादेष्टा विनय प्रसाद को श्रद्धांजलि दी.

'आतंकवाद को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए'
गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर सरकार को शहीद एसजीसीटी जसवंत सिंह के 12 वर्षीय बेटे युवराज सिंह को वयस्क होने पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए. अमित शाह ने मृतक शशि भूषण अबरोल, उप प्रबंधक/डिजाइनर, एपीसीओ कंस्ट्रक्शन कंपनी के परिवार वालों से मुलाकात कर उके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज आतंकवाद को खत्म करने और अलगाववादी विचारधारा को समाप्त करने में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

दुबई के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा, PM मोदी ने दिया था न्योता, उद्योगपतियों संग करेंगे मुलाकात

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget