एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारियां तेज़, अमित शाह का गुजरात दौरा आज

नई दिल्ली: साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आज गुजरात की यात्रा करेंगे. अमित शाह गुजरात में बीजेपी के 'विस्तारक' के रूप में काम करेंगे.

'विस्तारक' पहल में होंगे शामिल

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी की 'विस्तारक' पहल में शामिल होने के लिए आज गुजरात के दौरे पर होंगे. शाह आज सुबह 11 बजे मध्य गुजरात के छोटा उदेयपुर जिले के देवलिया गांव का दौरा करेंगे. पार्टी की विस्तारक योजना के तहत खुद अमित शाह देवलिया गांव में अपनी पार्टी का प्रचार करेंगे और बूथ की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही वह गांव में एक आदिवासी परिवार के घर खाना भी खाएंगे.

48 हजार मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे BJP विस्तारक

यह पहल इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करने पर केंद्रित होगी. इस पहल के तहत लगभग 48 हजार बीजेपी विस्तारक (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) पार्टी के लिए समर्थन जुटाने 28 मई से पांच जून के बीच राज्य के सभी 48 हजार मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे. ये पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बीजेपी शासित राज्य और केंद्र द्वारा शुरू की गई जन हितैषी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे.

विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने का लक्ष्य

विस्तारक के रूप में शामिल होने वालों में पार्टी प्रमुख अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य पार्टी प्रभारी भूपेंद्र यादव और कई अन्य स्थानीय नेता शामिल होंगे. शाह, रूपानी और नितिन पटेल जैसे नेता जहां एक दिन के लिए विस्तारक के रूप में काम करेंगे, वहीं कुछ नेता 28 मई से पांच जून के बीच सभी दिनों में लोगों तक पहुंचेंगे. यह पहल कांग्रेस को बूथ स्तर से उखाड़कर विधानसभा चुनाव में 150 सीट जीतने के अमित शाह के सपने को पूरा करने पर केंद्रित है.

110 दिनों की देशव्यापी यात्रा पर अमित शाह

बीजेपी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह 110 दिनों की अपनी देशव्यापी यात्रा के तहत बुधवार को गुजरात की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे. वह आदिवासी बहुल छोटा उदेपुर जिले से अपनी यात्रा शुरू करेंगे. इस दौरान शाह छोटा उदेपुर में लोगों से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले तीन साल में शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे. इस मौके पर अमित शाह देवालय और बोदेली गांवों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget