एक्सप्लोरर

BJP को अब भी शिवसेना से उम्मीद, अमित शाह ने फोन पर उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई

सूत्रों के मुताबिक, शाह ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में साफ कर दिया था कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करें. गौरतलब है कि अमित शाह ने इसी साल जून में मुंबई जाकर मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है. कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उद्धव ठाकरे को ट्वीट कर बधाई दी थी. बताया जा रहा है राहुल ने फोन पर भी कल पहली बार उद्धव ठाकरे से बात की थी. बता दें कि कुछ दिन पहले विपक्ष की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से शिवसेना और बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग का शिवसेना ने बहिष्कार कर दिया था. अमित शाह की उद्धव ठाकरे को बधाई देने के पीछे कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल कुछ दिन पहले ही अमित शाह ने महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी. सूत्रों के मुताबिक, शाह ने मुंबई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में साफ कर दिया था कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करें. गौरतलब है कि अमित शाह ने इसी साल जून में मुंबई जाकर मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी, जानें क्या हैं मायने

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तो टीडीपी लेकर आई थी, लेकिन इस प्रस्ताव ने एनडीए के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा कर दिया. शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मोदी सरकार के साथ न खड़े होकर बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रहे खटास भरे संबंधों को और भी खट्टा कर दिया. पार्टी नेतृत्व सीधे तौर पर इस मामले से जुड़ा है, लिहाजा बाकी नेता खुलकर नहीं बोल रहे.

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 लोकसभा सीटें जीती थी. विधानसभा चुनाव आते-आते बीजेपी ने मोदी लहर के दम पर सालों पुराने गठबंधन में ज़्यादा सीटों की मांग की और दोनों पार्टी 25 साल बाद अलग-अलग चुनाव लड़ी. बीजेपी को 122 विधानसभा सीटों पर जीत मिली और शिवसेना को 63 सीटों पर जीत हासिल हुई. हालांकि, बाद में शिवसेना ने बीजेपी को समर्थन का एलान कर दिया और गठबंधन सरकार में शामिल भी हुई.

यह भी पढ़ें-

HC के आदेश के बावजूद शिवराज ने ‘गणमान्य नागरिक’ बनाकर उमा, बाबूलाल और कैलाश को दिए सरकारी बंगले

विपक्षी PM उम्मीदवारी पर बोलीं ममता- चुनाव से पहले 'फेडरल फ्रंट' में नहीं हो कोई चेहरा

दिल्ली: गो-रक्षा के नाम पर लोगों की हत्याओं के बीच 48 गायों की भूख और बीमारी से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
ग्वालियर हादसे पर PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत
3 शहर, 3 बड़े हादसे, नवरात्रि के बीच कोलकाता-ग्वालियर और हैदराबाद में 35 की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget