एक्सप्लोरर

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्होंने CAA कानून पढ़ा है तो कहीं भी बहस के लिए आ जाएं

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में राजस्थान के जोधपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने यह कानून पढ़ा है तो वह कहीं भी उनसे बहस करने के लिए आ जाएं.

जयपुर: बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. राजस्थान के जोधपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी ने यह कानून पढ़ा है तो वह कहीं भी उनसे बहस करने के लिए आ जाएं.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को वोट बैंक की राजनीति की आदत पड़ गई है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह इस कानून का दुष्प्रचार कर रही है. अमित शाह ने सवालिया लहजे में कहा कि विपक्ष को यह बताना चाहिए कि पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की संख्या कम क्यों हुई. उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करे कि कैसे इस कानून से किसी व्यक्ति की नागरिकता जाएगी. अमित शाह ने कहा कि वह शरणार्थियों के मानवाधिकार की रक्षा करेंगे.

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्होंने CAA कानून पढ़ा है तो कहीं भी बहस के लिए आ जाएं

अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''साहब हमने कुछ नया नहीं किया है, आपके घोषणा पत्र के एक प्वाइंट पर अमल किया है और आप विरोध कर रहे हो. ये सब बाद में कर लीजिए, कोटा में जो बच्चे हर रोज मर रहे हैं, उसकी चिंता कर लीजिए, माताओं की हाय लगेगी और दिल्ली के दरबार में ज्यादा मत झुकिए.''

उन्होंने कहा, ''विपक्ष के लोग देश को गुमराह कर रहे हैं कि इससे भारत के मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी, लेकिन मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये क़ानून नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता छीनने का नहीं.''

अमित शाह ने कहा, ''वीर सावरकर जैसे इस देश के महान सपूत और बलिदानी का भी कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है. कांग्रेसियों शर्म करो-शर्म करो. वोटबैंक के लालच की भी हद होती है. वोटबैंक के लिए कांग्रेस ने वीर सावरकर जैसे महापुरुष का अपमान किया है.''

इसके अलावा कल एबीपी न्यूज के कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में भी अमित शाह ने सीएए और एनआरसी पर सभी सवालों के जवाब दिए थे और उसमें कहा था कि सीएए किसी की नागरिकता नहीं ले सकता. ये नागरिकता देने का प्रावधान है. सीएए को लेकर गलतफहमी फैलाई गई है. सीएए और एनआरसी को जोड़कर देखे जाने पर उन्होंने कहा कि ये दो अलग-अलग विषय हैं. एक्ट में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है. सीएए पर उन्होंने कहा कि इसमें संविधान के आर्टिकल 14 (ए) का उल्लंघन नहीं होता है. धर्म के आधार पर नागरिकता नहीं दी जा रही है. शरणार्थी हमारे भाई हैं, उन्हें सम्मान देंगे. उन्होंने कहा कि प्रताड़ित मुसलमानों को भी नागरिकता दी गई है. एनआरसी पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है. जब लाएंगे तब चर्चा होगी.

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चुनौती दी कि वो एक प्रोविजन बता दें जिससे किसी भारतीय नागरिक की नागरिकता जा रही हो. सीएए और एनआरसी को जोड़ना ही गुमराह करना है. ये लोग कानून पढ़े बिना अफवाह फैला रहे हैं. कांग्रेस के आरोप पर गृहमंत्री ने सवाल पूछा कि जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंसा क्यों नहीं हुई? जनता समझ रही है कि हिंसा कौन करवा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget