एक्सप्लोरर

पुलिस ने किया तलब तो ब्रश-दंत मंजन लेकर थाने पहुंचे गोवा AAP चीफ, अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

AAP नेता अमित पालेकर बयान दर्ज कराने के बाद राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस उन्हें बार-बार तलब कर रही है. उन्होंने अपने बयान में हर किसी को बेनकाब करने की बात कही है.

आम आदमी पार्टी (AAP) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर से शुक्रवार (21 फरवरी 2025) को पुलिस ने तीसरी बार पूछताछ की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. जमीन कब्जा करने के कई मामलों में आरोपी और पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत से फरार एक व्यक्ति की ओर से जारी किये गए एक वीडियो के संबंध में उनसे यह पूछताछ की गई. हालांकि, फरार व्यक्ति को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.  

ब्रश-दंत मंजन लेकर थाने पहुंचे गोवा AAP चीफ

AAP नेता अमित पालेकर सुबह ब्रश और दंत मंजन लेकर ओल्ड गोवा पुलिस के सामने पेश हुए और उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई. AAP विधायक क्रूज सिल्वा एकजुटता दिखाने के लिए अपने पार्टी सहयोगी के साथ पुलिस थाने में मौजूद थे. बयान दर्ज कराने के बाद आप गोवा इकाई के अध्यक्ष ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस उन्हें बार-बार तलब कर रही है.  

अमित पालेकर ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एक बीजेपी विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है, जिनका नाम भूमि हड़पने के आरोपी सिद्दीकी सुलेमान खान (55) ने वीडियो में लिया है. सिद्दीकी सुलेमान ने पिछले साल दिसंबर में दो वीडियो जारी किए थे और उनमें से एक में उसने दावा किया था कि पुलिस ने उसे हिरासत से भागने में मदद की थी.  

हर किसी को बेनकाब करने का लिया संकल्प

दूसरे वीडियो में सिद्दीकी सुलेमान ने दावा किया कि उसने पालेकर के कहने पर पहली वीडियो क्लिप रिकॉर्ड की थी. पालेकर ने कहा कि पुलिस अपनी शर्मिंदगी छिपाने की कोशिश कर रही है और केवल उसका उत्पीड़न कर रही है. उन्होंने कहा कि सिद्दीकी सुलेमान खान का हिरासत से भागना गोवा पुलिस के लिए बहुत बड़ी बदनामी है. पालेकर दांत साफ करने वाला ब्रश और दंत मंजन लेकर पुलिस के सामने पेश हुए और कहा कि वह किसी भी चीज का सामना करने के लिए तैयार हैं.  

उन्होंने अपने बयान में हर किसी को बेनकाब करने का संकल्प जताया. AAP नेता ने सवाल उठाया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35 के तहत उन्हें समन क्यों जारी किया गया, जबकि यह प्रावधान किसी आरोपी के मामले में लागू होता है. सिद्दीकी सुलेमान की ओर से जारी वीडियो के संबंध में APP नेता से इससे पहले 24 दिसंबर, 2024 और 9 जनवरी, 2025 को दो बार पूछताछ की गई थी.

जमीन हड़पने के कई मामलों में अपराध शाखा की ओर से गिरफ्तार किया गया सिद्दीकी सुलेमान खान 13 दिसंबर, 2024 को हिरासत से फरार हो गया था, लेकिन दस दिन बाद उसे केरल से गिरफ्तार कर लिया गया. पणजी के निकट रिबंदर स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में हिरासत से आरोपी को भागने में मदद करने के आरोप में कांस्टेबल अमित नाइक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: Ideas of India Summit: इंडियन कस्टमर से लेकर वर्क लाइफ बैलेंस तक...शाश्वत गोयनका ने हर सवाल का दिया बेबाकी से जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget