एक्सप्लोरर

Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के चिल्ला गांव में लोगों की बढ़ी परेशानी, घंटों इंतजार के बाद जाकर कहीं नसीब होता है पानी

घंटों लाइन में लग कर पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोगों से एबीपी न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. 11वीं में पढ़ रही शाहिना की परीक्षा चल रही हैं. वो पहले पानी भरती हैं और उसके बाद स्कूल जाकर परीक्षा देती है.

Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई इलाके पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं, यह समस्‍या तब और बढ़ जाती है, जब गर्मियों का मौसम शुरू होता है. पीने के पानी के लिए लोगों को घंटों लाइन लगानी पड़ती है. जल बोर्ड अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन ने कहा कि गर्मी के महीनों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल बोर्ड ने पर्याप्त व्यवस्था की है. पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए 'समर एक्शन प्लान 2022' तैयार किया है. इस संबंध में जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक भी की थी. लेकिन किसी भी प्लान और बैठक का ज़मीनी स्तर देखने को नहीं मिल रहा.

घंटों लाइन में लग कर पानी भरने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोगों से एबीपी न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. 11वीं में पढ़ रही शाहिना की परीक्षा चल रही हैं. वो पहले पानी भरती हैं और उसके बाद स्कूल जाकर परीक्षा देती है. "आधे घंटे से खड़ी हूं, अब टैंकर आने के बाद आधा घंटा और खड़ा रहना पड़ेगा तब जाकर पानी मिलेगा. घर पर पीने लायक पानी नही आता. एक दिन छोड़ कर आती हूं पानी भरने क्योंकि स्कूल भी है ना, पेपर चल रहे हैं. 9 बजे पेपर शुरू होता है."

इन लोगों को भी बाकियों की तरह काम पर निकालना है, स्कूल जाना है. लेकिन काम पर जाने से पहले का ' काम ' पानी भरने का है, जिसके लिए रोज़ घंटों बर्बाद करने पड़ते हैं. कोई 5:30 बजे से पानी की लाइन में खड़ा है तो कोई 6 बजे से. गुड्डू बताते हैं कि वो 7 बजे से पानी भरने का इंतजार कर रहे हैं और अभी आधा घंटे में नंबर आएगा. "पानी का कनेक्शन है घर में, लेकिन वो साफ नही आता. कपड़े धोने के लिए वो इस्तेमाल होता है. "जफर कहते हैं कि एक घंटे से पानी के लिए खड़ा हूं. पहले लाइन लगानी पड़ती है फिर नंबर आता है. यहां नही आए तो पीने का पानी नही मिलेगा. कतार में खड़े स्कूल की छात्रा शाजिया बताती हैं कि वो रोज पानी भरने आती हैं क्योंकि मम्मी ने भेजा है.

जिन लोगों को पानी इस कतार में लग कर मिल गया उनसे भी एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की है. वरिष्ठ नागरिक सुखदेव अपने कंधों पर 20 लीटर की बोतल उठा घर तक पैदल जायेंगे. दो चक्कर लगाकर दो बोतलें घर तक उनके द्वारा घर के छह सदस्यों के लिए पहुचाई जाएगी. वो कहते हैं कि "एक घंटा इंतजार करना पड़ा. हर रोज ऐसे ही इंतजार करना होता है. अब काम पर जाएंगे, बेलदारी के लिए लेट हो जाते हैं. दो बड़ी बोतलें हैं. एक एक कर के कंधे पर उठा कर ले जायेंगे." अनुज चौधरी कहते हैं कि इसके बाद काम पर भी जाना है. घर पर टोटी लगी है लेकिन पानी नही आता.

टैंकर के ड्राइवर राजू बताते हैं कि इसके अलावा कई जगह टैंकर पानी लेकर जाता है जैसे माता मंदिर, चिल्ला गांव के अंदर गली में, मोडे, चौक इत्यादि पर. इस टैंकर में तीन हजार लीटर पानी है, जिससे सबके लिए पानी हो जाता है और कमी नहीं पड़ती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget