एक्सप्लोरर

DETAIL: उत्तर कोरिया और अमेरिका में जंग हुई तो 18 लाख लोग मारे जाएंगे?

आखिरी बार अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 1950-53 तक जंग हुई. तीन साल की इस जंग में करीब 25 लाख लोग मारे गए. करीब 36 हजार 500 अमेरिकी सैनिकों को अपनी जान इस जंग में गंवानी पड़ी. ऐसे ही वियतनाम युद्ध में करीब 20 लाख लोगों की जान गयी.

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच के हालात अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमने सैन्य विकल्प चुना तो यह उत्तर कोरिया के लिए विनाशकारी होगा. हम लोग दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रंप के ताजा बयान से ऐसा लग रहा है कि अमेरिका किसी भी दिन उत्तर कोरिया पर हमला कर सकता है. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि हम लोग दूसरे विकल्प के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ये एक पसंदीदा विकल्प नहीं है लेकिन अगर हमने ये विकल्प चुना तो ये विनाशकारी होगा. मैं आपको बता सकता हूं उत्तर कोरिया के लिए विनाशकारी, जिसे सैन्य विकल्प कहा जाता है, अगर हमें ये चुनना पड़े तो हम जरूर चुनेंगे. उत्तर कोरिया और अमेरिका में जंग हुई तो कितने लोग मारे जाएंगे? ट्रंप का इशारा साफ है, अगर किम जोंग उन ने अपनी हिमाकत जारी रखी तो वो दिन दूर नहीं जब अमेरिकी सेना उत्तर कोरिया पर हमला कर देगी. दुनिया ने छोटी बड़ी कई जंग देखी हैं, जिनमें लाखों की संख्या में लोग मारे गए हैं. दुनिया ने परमाणु बमों की विनाशकारी ताकत भी देखी है, जिसके घाव आज भी हिरोशिमा और नागासाकी को दर्द देते हैं. अब ऐसे में दुनिया एक और लड़ाई के मुहाने पर खड़ी है. कितने लोगों की जान इस जंग में जा सकती है ये बताने से पहले आपको पिछली कुछ लड़ाईयों के आंकड़े बता देते हैं. आखिरी बार अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 1950-53 तक जंग हुई. तीन साल की इस जंग में करीब 25 लाख लोग मारे गए. करीब 36 हजार 500 अमेरिकी सैनिकों को अपनी जान इस जंग में गंवानी पड़ी. ऐसे ही वियतनाम युद्ध में करीब 20 लाख लोगों की जान गयी. करीब 20 साल तक चली इस जंग में 58 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई. अफगानिस्तान में करीब डेढ़ लाख लोग मारे गए, जबकि करीब 2400 अमेरिकी सैनिकों की जान गयी. इराक जंग की बात करें तो करीब पांच लाख लोग इस युद्ध में मारे गए और करीब 4500 अमेरिकी सैनिकों की इसमें मौत हुई. इन लड़ाईयों में अमेरिकी सेना के सामने कमज़ोर सेनाएं थीं, जिनके पास ना तो उच्च तकनीक वाले हथियार थे और ना ही सैन्य बल ही ज्यादा था, लेकिन उत्तर कोरिया के मामले में ऐसा नहीं है, उत्तर कोरिया के पास ना सिर्फ परमाणु मिसाइलें हैं बल्कि तकनीक और आधुनिक हथियारों से भी लैस हैं. इसलिए सीधी लड़ाई अमेरिकी सेना के लिए भी आसान नहीं रहेगी. शायद इसीलिए अमेरिकी रक्षा विभाग ने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच होने वाली जंग में मौतों का आंकलन कराया है. सेना के एक रिटायर्ड जनरल ने इस जंग का सिम्यूलेशन टेस्ट किया है, आपको बता दें कि 1994 में अमेरिकी सेना के कमांडर ने रिपोर्ट सौंपी थी कि अगर उत्तर कोरिया से लड़ाई हुई तो करीब 10 लाख लोगों की मौत होगी. जबकि सिम्यूलेशन टेस्ट की ताजा रिपोर्ट में रिटायर्ड जनरल ने कहा है कि उत्तर कोरिया से जंग में रोज़ाना 20 हजार लोगों की मौत होगी. यानी अगर जंग तीन महीने भी खिंचती है तो करीब 18 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget