एक्सप्लोरर

अमेरिका में मोदी पर राहुल का बड़ा हमला, कहा- 'मैं पीएम उम्मीदवार बनने को तैयार'

''कांग्रेस, बीजेपी और आरएसएस की तरह नहीं है. मेरा काम लोगों का सुनना है और उसके बाद फैसला लेना है. मैं किसी और की तरह खड़ा होकर नहीं बोलता देखिए मैं ये कर दूंगा.''

कैलिफोर्निया: अमेरिका के बर्कले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया. इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कश्मीर में फैली अशांति और नोटबंदी से गिरी विकास दर के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. पीएम उम्मीदवार बनने को तैयार- राहुल राहुल गांधी ने आज कई मुद्दों पर बोलते हुए कहा, ''मैं पीएम पद का उम्मीदवार बनने को तैयार हूं. हमारी पार्टी में लोकतंत्र है और अगर पार्टी कहेगी तो मैं जिम्मेदारी लूंगा.'' राहुल ने आगे कहा, ''मैं सरकार की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. अगर हमारी सरकार बनी तो हम कानून बनाने की प्रक्रिया में भी सुधार करेंगे.'' कश्मीर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा राहुल ने कश्मीर में अशांति को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा, ‘’ नौ साल मैंने मनमोहन सिंह, चिंदबरम, जयराम नरेश के साथ मिलकर कश्मीर पर काम किया और 2013 में हमने मनमोहन को गले लगाकर कहा कि आप की सबसे बड़ी सफलता कश्मीर में आतंकवाद को कम करना है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमनें कश्मीर को लेकर कभी बड़े-बड़े भाषण नहीं दिए, हमनें वहां पर पंचायती राज पर काम किया और छोटे लेवल पर लोगों से बात की.’’ राहुल ने कहा, ''साल 2014 में कश्मीर में फिर सुरक्षाकर्मियों की जरूरत पड़ गई. कश्मीर में कई पार्टियां हैं. पीडीपी ने नए लोगों को राजनीति में लाने का काम किया, लेकिन बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद ये चीज बंद हुई. अब युवा आतंकियों के पास जा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकियों को जगह दे दी और देखिए हिंसा बढ़ गई.'' नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई-राहुल राहुल ने नोटबंदी को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई है. इससे हमारी विकास दर दो फीसदी तक गिर गई है.'' राहुल ने कहा, ''कांग्रेस, बीजेपी और आरएसएस की तरह नहीं है. मेरा काम लोगों का सुनना है और उसके बाद फैसला लेना है. मैं किसी और की तरह खड़ा होकर नहीं बोलता देखिए मैं ये कर दूंगा.'' राहुल ने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''बीजेपी एक ऐसी मशीन है, जहां सिर्फ मेरे बारे में गलत चीजें फैलाई जाती हैं और यह ऑपरेशन एक सभ्य पुरुष (नरेंद्र मोदी) की तरफ से चलाया जाता है जो हमारे देश को चला रहा है.'' हिंसा से किसी का भला नहीं होगा-राहुल राहुल ने भाषण की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''मेरी दादी की हत्या कर दी गई, लेकिन हिंसा से किसी का भला नहीं होगा.'' राहुल ने कहा, ''किसी के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना और आक्रामक रुख से आगे बढ़ना खतरनाक होता है. भारत में अहिंसा के विचार को हमेशा आगे रखा जाता है.'' मैंने हिंसा के कारण अपने पिताजी- दादी को खो दिया- राहुल राहुल ने आगे कहा, ''हिंसा के विचार ने ही भारत के लोगों को आगे बढ़ने में मदद की है. अहिंसा का विचार आज खतरे में है.'' उन्होंने कहा, हिसा और गुस्सा हमें बर्बाद कर सकते हैं. मैंने अपने पिताजी (राजीव गांधी) और दादी (इंदिरा गांधी) को हिंसा के कारण खो दिया था. अगर मैं हिंसा को नहीं समझूंगा तो कौन समझेगा.'' राहुल ने कहा, ''जब आप अपने लोगों को खो देते हो तो आपको गहरी चोट लगती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget