एक्सप्लोरर

Doval USA Visit: अमेरिका पहुंचे NSA डोभाल, भारत-यूएस रिश्तों में विकास पर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत

US: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित के. डोभाल अमेरिका दौरे पर हैं. यूएस के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मार्क मिले से आज मुलाकात की.

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल के अध्यक्ष मार्क मिले से मुलाकात की और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. डोभाल और मिले ने सोमवार को  इंडिया हाउस में मुलाकात की, जो अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का आधिकारिक आवास है. 

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने आज एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई." डोभाल अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के साथ इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) की पहली उच्च स्तरीय बैठक के वास्ते एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका पहुंचे हैं. मई 2022 में टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बैठक के बाद पहली बार एक संयुक्त बयान में आईसीईटी का उल्लेख किया गया था."

डोभाल के सम्मान में रखा गया स्वागत समारोह

संधू ने डोभाल के सम्मान में शाम को एक स्वागत समारोह आयोजित किया. जिसमें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो और उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन, राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन, नासा (राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंधन) के प्रशासक बिल नेल्सन सहित अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. स्वागत समारोह में उद्योग जगत के लोगों, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत की. 

भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी जानकारी

संधू ने ट्वीट किया, "इंडिया हाउस में एक अनूठा और विशेष स्वागत. भारत के एनएसए अजित डोभाल, अमेरिका के एनएसए जेक सुलविन, अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो, भारत और अमेरिका के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) और प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मेजबानी कर खुशी हुई. महत्वपूर्ण और उभरती हुई तकनीक में द्विपक्षीय सहयोग के निर्माण पर व्यावहारिक बातचीत हुई." डोभाल ने सोमवार को यूएस चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के यूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित एक उच्च स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भी शिरकत की थी.

ये भी पढें-UAE: संयुक्त अरब अमीरात के अल मिन्हाद जिले का नाम बदला गया, अब Hind City से पहचाना जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget