एक्सप्लोरर

क्या 2 अप्रैल से भारत पर लागू हो जाएगा रेसिप्रोकल टैरिफ? ट्रंप के ऐलान पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

Trump on Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाता है, हम भी 2 अप्रैल से उन देशों से उतना ही टैरिफ वसूल करेंगे. इस पर MEA का बयान आया है.

MEA on US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिस पर भारतीय विदेश मंत्रालय का रिएक्शन आया है. एमईए ने शुक्रवार (21 मार्च) को कहा कि दोनों देश टैरिफ और मार्केट एक्सेस जैसे मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत कर रहे हैं. 

विदेश मंत्रालय की ओर से यह रिएक्शन डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अगले महीने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की योजना बनाने के दो दिन बाद आई है. अमेरिका का ये कदम भारतीय निर्यात को प्रभावित कर सकता है. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों देश बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही दोनों के बीच किसी तरह की अंडरस्टेंडिंग बन जाएगी. 

MEA ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर क्या कहा? 

जायसवाल ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि भारत दोनों देशों के लिए लाभकारी बहुक्षेत्रीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी प्रशासन से बात कर रहा है. हालांकि उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या भारत को 2 अप्रैल से लागू होने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ में छूट की उम्मीद है. 

पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी टैरिफ पर बोले थे ट्रंप

पीएम मोदी जब फरवरी में ट्रंप के साथ बातचीत करने के लिए वाशिंगटन गए थे तो दोनों देशों ने घोषणा की थी कि वे 2025 की शरद ऋतु तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत करेंगे. इस बातचीत के बावजूद ट्रंप ने भारत के टैरिफ स्ट्रक्चर के खिलाफ आवाज उठाई है और कई बार कहा कि वो रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे.

ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर बोला हमला

ट्रंप ने बुधवार को ब्रेइटबार्ट न्यूज को दिए इंटरव्यू में भारत को सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में एक बताते हुए हमला बोला. उन्होंने कहा, 'भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ एकमात्र समस्या यह है कि वे दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक हैं. मेरा मानना ​​है कि वे शायद उन टैरिफ को काफी हद तक कम करने जा रहे हैं, लेकिन 2 अप्रैल को हम उनसे वही टैरिफ वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं.'

क्या दुनिया में छिड़ेगा ट्रेड वॉर? 

ट्रम्प की टैरिफ धमकियों ने ग्लोबल ट्रेड वॉर की आशंकाओं को हवा दी है. कई देश इस स्थिति से निपटने के लिए जवाबी उपाय सोच रहे हैं. जब जायसवाल से इस मुद्दे पर पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका से कुछ रियायतों की उम्मीद कर रहा है तो उन्होंने कहा, 'हमें बातचीत के समापन तक इंतजार करना होगा.'

5 साल में 500 अरब डॉलर का होगा दोनों देशों के बीच व्यापार: सरकार

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को संसद को बताया कि भारत सरकार अमेरिकी प्रशासन के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी और निष्पक्ष तरीके से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए काम कर रही है. सीपीएम सांसद के जवाब में जितिन प्रसाद ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के अलावा दोनों पक्ष आर्थिक संबंधों को गहरा करने और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार संबंधों को गहरा करके 2030 तक दोतरफा व्यापार को दोगुना से अधिक 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर सहमत हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget