एक्सप्लोरर

बिहार में चुनाव प्रचार से लौटीं अभिनेत्री अमीषा पटेल बोलीं- 'मुझे धमकी दी गई, मेरा रेप हो सकता था'

बिहार में कैंपेन के लिए गईं अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने डरावने अनुभव शेयर किए हैं. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथ भी बुरा बर्ताव हुआ.

मुंबई: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं. उन्होंने एलजेपी के उम्मीदवार डॉ. प्रकाश चंद्रा पर धमकी देने का आरोप लगाया. वह कैमरे पर नहीं आना चाहती हैं. इसलिए मैसेज के जरिए उन्होंने एबीपी न्यूज़ को पूरी बात बताई है. अपने तमाम मैसेज को उन्होंने बयान के तौर पर इस्तेमाल के लिए कहा.

मेरी टीम के साथ बुरा बर्ताव हुआ

अमीषा पटेल ने कहा, “मैं सिर्फ इतना कर सकती हूं कि मैं डॉक्टर प्रकाश चंद्रा के यहां एक गेस्ट के तौर पर गई थी. वह बहुत खतरनाक शख्स हैं. वह ब्लैकमेल करते हैं और धमकी देते हैं. मेरे टीम के साथ बुरा बर्ताव किया गया. और यहां तक कि मैं जब बीते शाम को मुंबई पहुंची वे मुझे धमकी भरे फोन और मैसेज भेजने लगे कि मैं उनके बारे में सम्मान से बात करूं क्योंकि मैं 26 अक्टूबर को उनके साथ अपने भयानक अनुभव के बारे में ईमानदार थी.”

मुझे गांव में छोड़ने की धमकी दी

अभिनेत्री ने आगे कहा, “उन्होंने तीन घंटे तक अपने साथ कैंपने करने के लिए धमकाया. मुझे उसी दिन शाम को फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन उन्होंने मुझे ऐसा नहीं करने दिया. इसके बजाय मुझे गांव में रखा और धमकी दी कि अगर मैं सहमत नहीं हूं और साथ नहीं गई तो मुझे वहीं पर छोड़ देंगे.”

बीती रात भी ब्लैकमेल किया

अमीषा पटेल ने ये भी कहा, “उन्होंने मुझे बीती रात को भी ब्लैकमेल किया कि अपने अकाउंट में पैसे ले लो और मेरे बारे में अच्छी बाते कहो. मुझे बस हां हां कहना पड़ा और फोन रखना पड़ा क्योंकि वे मेरे सभी स्टाफ को कॉल कर रहे थे और मुझसे बात करने की अपील कर रहे थे और धमकी भी दे रहे थे.”

आज भी स्टाफ कॉल कर रहे थे

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनके स्टाफ आज भी कॉल कर रहे थे. मैंने अपने सभी स्टाफ को कह दिया कि विनम्रता के साथ हां हां कर दें और फोन रख दिया करें. उन्होंने कहा, “यह एक दु: स्वप्न था. वह असली ठग हैं और गुंडे की तरह बर्ताव किया. मैं पूरी तरह से अपनी जान और अपनी टीम के लोगों के लिए डरी हुई थी जो मेरे साथ थे. मेरे पास कोई विकल्प नहीं था इसलिए मैं चुपचाप हां हां करती रही जब तक मैं सुरक्षित तरीके से मुंबई नहीं पहुंच गई. इसके बाद मैंने मीडिया को सच बताया. इस शख्स को सजा मिलनी चाहिए. वह बहुत ही बुरे आदमी हैं. मैं जब कल मुंबई पहुंची तब भी मैंने मीडिया से बात की थी.”

मेरा रेप हो सकता था

अभिनेत्री ने कहा, “कल मीडिया से बात करने के बाद उनके कर्मचारी नॉन स्टॉप फोन कर रहे हैं और हमें धमकी दे रहे हैं.  वह बहुत ही बुरा अनुभव था. उन्होंने मेरी उपस्थिति का दुरुपयोग किया. उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने बात नहीं मानी तो पटना से तीन घंटे की दूरी पर गांव में छोड़कर चले जाएंगे. इसलिए मेरे पास कोई विकल्प नहीं था. मैं जब बिहार में थी तब चुप रही. लेकिन जब मैं मुंबई पहुंची तो दुनिया को सच्चाई बताना था. मेरा रेप हो सकता था, हत्या हो सकती थी. उन्होंने कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और वहां पागलपन था. मेरी गाड़ी को पूरे वक्त उनके लोगों ने घेर कर रखा था. जरा भी चलने नहीं दे रहे थे जब तक कि मैंने वो सब नहीं किया जो उन्होंने कहा था. उन्होंन मुझे फंसाया और मेरी जान को खतरे में डाल दिया. वह ब्लैकमेल करते हैं, वो आपको जान की धमकी देते हैं. इसलिए उस समय आपके पास अपनी जान बचाने के लिए साथ रहने के सिवा कोई विकल्प नहीं है.”

वहीं चंद्र प्रकाश ने अभिनेत्री पर दूसरे उम्मीदवार के लिए भी पैसे लेकर प्रचार करने‌ का आरोप लगाया. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनसे कहें कि इसका सबूत दिखाएं, क्योंकि जो दोषी है वह अपने बचाव के लिए कुछ भी कहेगा.

कभी दोस्त, कभी दुश्मन…! Bigg Boss के घर में कुछ ऐसा है एजाज और पवित्रा का रिलेशन, फैंस हुए कन्फ्यूज़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget