एक्सप्लोरर

अंबेडकर जयंती आज: पीएम मोदी ने कहा- जय भीम, सभी पार्टियों को याद आए दलित मसीहा

Ambedkar jayanti 2018: 'दलितों के मसीहा' संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 127वीं जयंती है. इस मौके पर देशभर में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सपा और कई संगठन अपने स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

नई दिल्ली: 'दलितों के मसीहा' संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 127वीं जयंती है. इस मौके पर देशभर में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सपा और कई संगठन अपने स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. बीजेपी आज से दलितों व आदिवासियों से संपर्क के लिए 'ग्राम स्वराज अभियान' शुरू कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पांच मई तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बीजापुर से करेंगे. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के मौके पर एक वीडियो के साथ ट्विट कर कहा, ''सभी देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं. जय भीम!''

'ग्राम स्वराज अभियान' के तहत बीजेपी के नेता, सांसद और मंत्री दलित और आदिवासी बहुल 20,000 से अधिक गांवों में जाएंगे और वहां मोदी सरकार के कामों के कार्यान्वयन का जायजा लेंगे.

दरअसल, एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी बैकफुट पर है. विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी के पांच दलित सांसद भी केंद्र की मोदी सरकार को दलित विरोधी बता चुके हैं. सावित्री बाई फूले, डॉ. यशवंत सिंह, छोटेलाल,अशोक कुमार दोहरे और उदित राज का कहना है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं. इससे निपटने के लिए बीजेपी ने कवायद शुरू की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार आरक्षण खत्म नहीं कर रही है. मोदी ने कहा, ''कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला सकती है, इस कोशिश की एक तस्वीर इस महीने की दो तारीख को हम देख चुके हैं. कभी आरक्षण खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, कभी दलितों के अत्याचार से जुड़े कानून को खत्म किए जाने की अफवाह फैलाना, भाई से भाई को लड़ाने में कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी और न आज चाहती है कि दलित और पिछड़े विकास की मुख्यधारा में आएं. जबकि हमारी सरकार, बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है.’’

और पढ़ें: दलित अत्याचार पर अपनों के आरोपों से घिरी बीजेपी, समझें क्यों चढ़ा है राजनीतिक पारा

बीजेपी के अलावा कांग्रेस, सपा, बसपा भी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. दलितों के नाम पर राजनीति करती रही मायावती लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और हजरतगंज स्थित अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे. दरअसल, सपा-बसपा गठबंधन के ऐलान के बाद से कई मसलों पर दोनों साथ रहे हैं. दोनों दलों ने आज सूबे के जिले, ब्लॉक और गांव स्तर पर अंबेडकर जयंती मनाने की योजना बनाई है.

और पढ़ें: दो अप्रैल के प्रदर्शन के बाद से दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है- उदित राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget