एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच तेज़ी से चल रही है अमरनाथ यात्रा की तैयारियां, अभी तक टालने को लेकर नहीं हुआ है कोई फैसला

यात्रा की तैयारियों के चलते अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट - पहलगाम और सोनमर्ग में काम जारी है. दोनों इलाकों में यात्रियों को सुविधा देने वाले करीब 30 हज़ार लोगों का चयन भी किया गया है.

श्रीनगर: देश में तेज़ी से फैल रहे कोरोना संक्रमण का इस साल की अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर कोई असर नहीं होगा. यात्रा के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं. ये बात कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने श्रीनगर में कही और यात्रा के अपने समय पर शुरू होने की उम्मीद जताई. 

डिविजनल कमिश्नर पी के पोले ने कहा कि पिछले साल की तरह यात्रा को लेकर समय समय पर समीक्षा बैठक हो रही है और अभी तक के फैसलों के अनुसार यात्रा 28 जून से अपने निर्धारित समय पर शुरू होगी.

यात्रा की तैयारियों के चलते अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट - पहलगाम और सोनमर्ग में काम जारी है. दोनों इलाकों में यात्रियों को सुविधा देने वाले करीब 30 हज़ार लोगों का चयन भी किया गया है. यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए भी कदम उठाए गए हैं. 

पी के पोले ने कहा, "हमने पहलगाम और बालतल में यात्रियों को सुविधाएं देने वाले लंगर और टेंट वालों के साथ-साथ घोड़े और पिठो वाले करीब तीस हज़ार लोगों का पंजीकरण किया है और इन सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम जारी है. यात्रा शरू होने से पहले 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन पूरा किया जाएगा."

2021 की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण जारी है. बैंक में रजिस्ट्रेशन का काम 1 अप्रैल और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 मार्च से जारी है. अभी तक करीब एक लाख लोगों ने इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण किया. 

लेकिन 2020 में कोरोना के संक्रमण के चलते यात्रा को आखिरी मौके पर रद्द किया गया था और पवित्र गुफा पर होने वाली पूजा का सीधा प्रसारण किया गया था. इस साल यात्रा 56 दिन के लिए होनी है और 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होनी है, लेकिन यात्रा पर अंतिम फैसला हालात के बाद ही लिया जाएगा.

Rahul Gandhi Corona Positive: राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget