1981 की ‘हाईजैकिंग’ के आरोपियों की कानूनी मदद को आगे आए अमरिंदर सिंह
उन्होंने एक बयान में कहा कि विमान अपहरण निंदनीय था, लेकिन पाकिस्तान में अपने अपराध के लिए पहले ही उम्र कैद की सजा काट चुके हैं.

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के कानूनी सहायता दल से दो सिखों की मदद करने का आदेश दिया है. 36 साल पूर्व इंडियन एयरलाइन्स के एक विमान का अपहरण कर लाहौर ले जाने के मामले में इन दोनों सिखों पर ‘दोहरी सुनवाई’ का सामना करने का खतरा है.
उन्होंने एक बयान में कहा कि विमान अपहरण निंदनीय था, लेकिन पाकिस्तान में अपने अपराध के लिए पहले ही उम्र कैद की सजा काट चुके हैं. दोनों आरोपियों पर मुकदमा चलाने की कोई भी कोशिश न्याय के गंभीर उपहास के समान है. उन्होंने कहा कि यह ‘दोहरी सुनवाई’ के बराबर होगा.
सिंह ने कहा है कि उन्होंने गृह विभाग के कानूनी सहायता दल से दोनों को जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद उपलब्ध कराने को कहा है.
Source: IOCL



























