एक्सप्लोरर

मंच से पीएम मोदी ने लिया अमर सिंह का नाम, बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज़

अमर सिंह ने हाल में कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन उन्हें इस पार्टी में शामिल होने का कोई न्योता नहीं मिला है और न ही खुद उन्होंने ऐसी कोई इच्छा जाहिर की है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह की बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो रही हैं. अमर सिंह कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में नज़र आए थे. इस दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में उनका जिक्र भी किया था. अमर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके हैं. इस घटनाक्रम से अमर सिंह के बीजेपी में जल्द ही शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अमर सिंह की मौजूदगी पर लोगों की नजर रही. पीएम मोदी ने अपने भाषण में उनका जिक्र किया और हल्के फुल्के अंदाज में कहा, 'अमर सिंह बैठे हुए हैं, सारी हिस्ट्री निकाल देंगे.' अमर सिंह ने पीएम मोदी के भाषण के ट्वीट को रिट्वीट भी किया है. इतना ही नहीं अमर सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से अपने आवास से इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाए जाने संबंधी समारोह में भी मौजूद रहे. इससे पहले, गत 23 जुलाई को अमर सिंह ने योगी से मुलाकात करके अपने बीजेपी में जल्द शामिल होने की अटकलों को और हवा दे दी थी. हालांकि उस मुलाकात में क्या बात हुई, इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. अमर सिंह ने हाल में कहा था कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन उन्हें इस पार्टी में शामिल होने का कोई न्योता नहीं मिला है और न ही खुद उन्होंने ऐसी कोई इच्छा जाहिर की है. पीएम मोदी की तरफ से अमर सिंह का नाम लिए जाने पर कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने राफेल डील का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए ट्वीट कर कहा है, ‘’जब अमर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के आदर्श बन गए हैं तो उनकी सरकार की दशा और दिशा का अंदाज लगाया जा सकता है.’’ यह भी पढ़ें- असम में 40 लाख भारत के नागरिक नहीं, एनआरसी की दूसरी लिस्ट जारी जानिए- जिनका नाम NRC की दूसरी लिस्ट में नहीं होगा, उनके साथ क्या सलूक किया जाएगा? हैकर्स ने TRAI चीफ के खाते में जमा किया ₹1, UIDAI ने खारिज किया दावा, जानें अबतक की बड़ी बातें CCTV पर केजरीवाल ने फाड़ी LG की रिपोर्ट, कहा- पुलिस से अपना काम तो होता नहीं लायसेंस कैसे देगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget