एक्सप्लोरर

2019 चुनाव में पीएम मोदी के लिए प्रचार करेंगे मुलायम के करीबी रहे अमर सिंह

हाल ही में पीएम मोदी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह की मौजूदगी में उनका जिक्र किया था.

नई दिल्ली:  समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे.  उत्तर प्रदेश में सपा बसपा के संभावित गठजोड़ से असहमति जताते हुये अमर सिंह ने आज मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में प्रचार करने की मंशा जताई. उल्लेखनीय है कि हाल ही में पीएम मोदी ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सिंह की मौजूदगी में उनका जिक्र किया था. इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गयीं थी. हालांकि सिंह ने खुद अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया.  उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘आजमगढ़ से मेरे चुनाव लड़ने की अटकलों का दौर जारी है. मैं फिलहाल निर्दलीय सांसद हूं और अभी मेरा चार साल का कार्यकाल बाकी है.’’ सिंह ने खुद चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुये कहा ‘‘मैं मोदी सरकार और योगी आदित्यनाथ के पक्ष में सघन प्रचार करने को प्राथमिकता दूंगा.’’ इसकी वजह बताते हुये उन्होंने कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश और बसपा सुप्रीमो मायावती के गठजोड़ को सही नहीं मानते हैं. एक अन्य ट्वीट में सिंह ने विपक्ष की एकता पर चुटकी लेते हुये कहा ‘‘ममता बनर्जी संघीय मोर्चे की बात कर रही है और कांग्रेस महागठबंधन की बात कर रही है. अखिलेश और मायावती भ्रमित हैं क्योंकि बसपा प्रमुख उत्तर प्रदेश से बाहर अपना प्रसार करना चाहती हैं.’’ उन्होंने मायावती, ममता और मोदी को ‘3 एम’ बताते हुये कहा कि ये तीनों एम कांग्रेस नेतृत्व के लिये परेशानी का सबब बन गये हैं. यह भी पढ़ें- इमरान के शपथ समारोह में गावस्कर, कपिल, सिद्धू, और आमिर को बुलावा, स्वामी बोले- जो जाएगा वो आतंकवादी गुरुग्राम: मुस्लिम लड़के की जबरन कटवाई गई दाढ़ी, मना करने पर सैलून वाले को भी पीटा मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए घुसपैठ बढ़ रही है: निशिकांत दुबे मुजफ्फरपुर रेप कांड: लेफ्ट-आरजेडी का बिहार बंद, जहानाबाद में रोकी जनशताब्दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget