एक्सप्लोरर

Alphonso Mango Price: ये आम इतना महंगा है कि दुकानदार ने दिया EMI का ऑप्शन, Paytm के साथ किया टाई-अप

Alphonso Mango: गुरु कृपा ट्रेडर्स ऐंड फ़्रूट प्रोडक्ट्स, पुणे के गौरव सनस EMI पर आम खरीदने का विकल्प दे रहे हैं.

Alphonso Mango On EMI: अब तक आपने घर, गाड़ी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और ना जाने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कितनी चीजों को खरीदने के लिए EMI का सहारा लिया होगा. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रोजाना बढ़ती महंगाई के बीच आपको अल्फांसो आम खरीदने के लिए भी EMI का सहारा लेना पड़ेगा?

इसकी वजह आम की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि और मांग है. यही वजह है कि पुणे के एक फल विक्रेता ने फलों के राजा आम को खरीदने के लिए ग्राहकों को आसान मासिक किस्तों की अनूठी सुविधा पेश की है. पिछले 12 सालों से गौरव सनस आम बेचने के व्यवसाय में हैं.

फ्रिज-टीवी EMI पर खरीद सकते हैं तो आम क्यों नहीं?  

दरअसल, गुरु कृपा ट्रेडर्स एंड फ़्रूट प्रोडक्ट्स, पुणे के गौरव सनस EMI पर आम खरीदने का विकल्प दे रहे हैं. गौरव ने कहा कि जब लोग फ्रिज-टीवी जैसी चीजें EMI पर खरीद सकते हैं तो आम को EMI पर क्यों नही खरीदा जा सकता है?

5000 रुपये की खरीदारी पर मिलेगा EMI 

आम विक्रेता गौरव सनस ने बताया कि POS मशीन के जरिए आम के बिल को EMI में कन्वर्ट किया जा सकेगा. सनस ने ये भी बताया कि कम से कम 5000 की खरीदारी करने पर ही EMI का ऑप्शन मिलेगा. EMI पर आम बेचने के लिए गौरव सनस ने Paytm के साथ टाई-अप भी कर लिया है. इसके लिए ग्राहक के पास क्रेडिट कार्ड होना चाहिए और फिर खरीद मूल्य को 3, 6 या 12 महीनों की किस्तों में बदल दिया जाता है.

बता दें कि भारत में आम की प्रचुर मात्रा में पैदावार होती है. आम की किस्मों में लंगड़ा, दशहरी, चौसा, फजली, बम्बई ग्रीन, बम्बई, बैंगन पल्ली, हिम सागर, केसर, किशन भोग, मलगोवा, नीलम, सुर्वन रेखा, वनराज, जरदालू शामिल हैं. गर्मियों के मौसम में लोग जमकर आम खाते हैं. आम की मिठास की वजह से इसे फलों का राजा भी कहा जाता है. मगर इस सीजन में आप भी अल्फांसो आम खाना चाहते हैं तो आपके सामने EMI का ऑप्शन है. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय की कर्नाटक की सियासत में आखिर कैसी है पकड़? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget