एक्सप्लोरर

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक और ठाकोर सेना के नेता अल्पेश ठाकोर कल थामेंगे बीजेपी का हाथ

अल्पेश कल दोपहर 4 बजे बीजेपी में शामिल होंगे और उनके साथ अल्पेश के कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

नई दिल्लीः गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव अल्पेश ठाकोर कल बीजेपी का हाथ थामेंगे. गुजरात विधानसभा में राधनपुर सीट से जीतकर विधायक बने अल्पेश ठाकोर ने राज्यसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस के मेंडेट का उल्लंघन कर क्रॉस वोटिग की और साथ में अपने विधायक के पद से भी इस्तीफा दे दिया था.

बता दें कि गुजरात कांग्रेस ने अल्पेश को सात अलग अलग कमिटियों में स्थान दिया था इसके बावजूद भी अल्पेश कांग्रेस के नेताओं से नाराज रहे और आखिरकार कल गुजरात बीजेपी प्रमुख जीतू वाघाणी उन्हें बीजेपी में शामिल कराएंगे. अल्पेश कल दोपहर 4 बजे बीजेपी में शामिल होंगे और उनके साथ अल्पेश के कई समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. अल्पेश ठाकोर, ठाकोर सेना के मुखिया के तौर पर रहे हैं. पाटन जिले के राधनपुर से विधायक ठाकोर ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दी थी.

दरअसल अल्पेश ठाकोर ने अप्रैल में कांग्रेस के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव से पहले अल्पेश की सदस्यता रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट भी गई थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी पर भरोसा कर कांग्रेस में शामिल हुआ था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया. हमारा बार-बार अपमान किया गया. इसलिए, मैंने कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है.

गौरतलब है कि 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को 99 सीटों पर समेट दिया था. वहीं, कांग्रेस ने 81 सीटों पर कब्जा जमाया था जो पिछले कुछ सालों में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. कांग्रेस के इस प्रदर्शन के पीछे काफी हद तक अल्पेश ठाकोर जैसे युवा नेताओं हाथ भी माना गया था. हालांकि चुनावों के कुछ समय बाद ही अल्पेश की कांग्रेस नेतृत्व से अनबन शुरू हो गई थी जिसके बाद अंतत: 2019 में उन्होंने पार्टी को ही अलविदा कह दिया.

विदेश मंत्रालय ने कहा- जाधव की वापसी के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे, एस जयशंकर ने परिवार से की बात कुलभूषण जाधव मामलाः ICJ में भारत की जीत की कहानी, जानें अब तक क्या-क्या हुआ लाखों की फीस लेने वाले सीनियर वकील हरीश साल्वे ने जाधव मामले में लिए थे एक रुपये, जानिए उनकी कहानी कुलभूषण जाधव मामला: इंटरनेशल कोर्ट में इन वजहों से भारत को मिली जीत, पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी कुलभूषण जाधव मामला: ICJ में भारत की बड़ी जीत, फांसी की सजा पर लगाई रोक, कहा- पुनर्विचार करे पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली कैसे पहुंचे 10 हजार CAPF जवान? क्या है पूरा अपडेट
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget