एक्सप्लोरर

वन नेशन, वन मोबिलिटी कार्ड: क्या है NCMC? जिसकी पीएम ने की शुरुआत, जानिए इसके बारे में सबकुछ

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईएआई) के पूर्व अध्यक्ष नीलेकणि की नेतृत्व में गठित 5 सदस्यीय कमेटी ने नागरिकों को सभी भुगतान सरकार की तरफ से डिजिटल माध्यम से करने, देश में कैश के लेन-देन को कम करने समेत कई सुझावों को प्रस्ताव दिए थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए महत्वाकांक्षी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की शुरुआत की है. यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वन नेशन, वन कार्ड का हिस्सा है. एनसीएमसी के जरिए सभी जगह पेमेंट कर एंट्री हो सकती है.

एनसीएमसी का यह आइडिया रिजर्व बैंक की तरफ से बनाई गई नंदन नीलेकणि कमेटी ने दिया था. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईएआई) के पूर्व अध्यक्ष नीलेकणि की नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने नागरिकों को सभी भुगतान सरकार की तरफ से डिजिटल माध्यम से करने, देश में कैश के लेन-देन को कम करने समेत कई सुझावों को प्रस्ताव दिए थे.

आइये जानते हैं NCMC के बारे में:

1-एनसीएमसी रुपए डेबिट कार्ड धारक यात्रियों को स्वाइप कर मेट्रो में यात्रा की इजाजत देगा, बशर्ते कि वह कार्ड पिछले 18 महीनों में एसबीआई, यूको बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंकों से जारी किए गए हैं. डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा- यह सुविधा पूरे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर 2022 तक शुरू हो जाएगी.

2-एनसीएमसी एक ऑटोमेटिक किराया कलेक्शन सिस्टम है. इससे स्मार्टफोन्स एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड में परिवर्तित हो जाएगा जिससे यात्रा मेट्रो, बस और उप-नगरीय रेलवे सेवाओं के लिए भुगतान कर सकते हैं.

3-एनसीएमसी सेवा 400 किलोमीटर स्ट्रेच दिल्ली मेट्रो को कवर करेगा.

4-इससे स्मार्टफोन की मदद से मेट्रो स्टेशनों के अंदर जाने और बाहर निकलने में मदद मिलेगी, जिसे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम से जाना जाता है. आगामी दिल्ली मेट्रो फेज-4 प्रोजेक्ट में, एएफसी सिस्टम पूरी तरह से एनसीएमसी के स्वीकार करेगा. जिसे देश के किसी भी शहर में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

5-नीलेकणि कमेटी ने यह सुझाव दिया था कि एनसीएमसी में दो तरह के इंस्ट्रूमेंट हों- एक रेगुलर डेबिट कार्ड, जिसका एटीएम में इस्तेमाल किया जाता है और दूसरी लॉकल वॉलेट, जिससे कंटैक्टलेस भुगतान किया जा सके.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में दौड़ेगी बिना ड्राइवर वाली देश की पहली मेट्रो, पीएम मोदी इस तारीख को दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget