एक्सप्लोरर

जानिए क्या है बंगाल का कोयला घोटाला? ममता परिवार तक कैसे पहुंची इसकी जांच?

पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से खनन किए गए कोयले को बाजार में बेचा जाता था. अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत करोड़ों में आंकी गई. राज्य में एक रैकेट द्वारा कई सालों तक ब्लैक मार्केट में कोयला बेचा गया. इस मामले में सीबीआई की छापेमारी लगातार जारी है

Coal Smuggling Case: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कोयला खनन घोटाले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस घोटाले की आंच अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर तक पहुंच गई है. सीएम ममता के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी को सीबीआई ने कल दो बार नोटिस जारी किया. वहीं सीबीआई आज अभिषेक की साली मेनका से भी इस घोटाले के संबंध में पूछताछ कर सकती है. जानिए ये घोटाला क्या है और कैसे इसकी जांच सीएम ममता के घर तक पहुंची.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुआ था तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

दरअसल पिछले साल नवंबर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था. तस्करी में कथित सरगना इनामुल हक की गिरफ्तारी हुई. इस तस्करी के तार यूथ तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री नेता विनय मिश्रा तक पहुंचे. 31 दिसंबर 2020 को कोलकाता में विनय मिश्रा के खिलाफ पशु तस्करी और अवैध कोयला खनन के मामले में तलाशी अभियान भी चलाया गया था. विनय मिश्रा के खिलाफ जांच एजेंसी ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. लेकिन सर्कुलर नोटिस के बाद विनय मिश्रा फरार हो गया.

अभिषेक बनर्जी के करीबी के तौर पर जाना जाता है विनय मिश्रा

विनय मिश्रा को अभिषेक बनर्जी के करीबी के तौर पर जाना जाता है. सीबीआई ने इसके अलावा अनूप मांझी उर्फ लाल समेत और भी कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी. अब सीबीआई की तलाश अभिषेक की पत्नी तक पहुंच गई है. सीबीआई को शक है कि कोयला घोटाले से जुड़े कुछ संदिग्ध लेन देन अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा और उनकी बहन के खाते से हो सकते हैं.

करोड़ों में आंकी गई अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत 

गौतलब है कि अवैध रूप से खनन किए गए कोयले को बाजार में बेचा जाता था. इतना ही नहीं अवैध कीमत वाले कोयले की कीमत करोड़ों में आंकी गई. पश्चिम बंगाल में एक रैकेट द्वारा कई सालों तक ब्लैक मार्केट में भी कोयला बेचा गया.

यह भी पढ़ें-

बंगाल: अभिषेक बनर्जी की पत्नी को दो बार मिला CBI का नोटिस, आज साली को पूछताछ के लिए बुलाया

नए कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर हमलावर हैं राहुल गांधी, आज वायनाड में करेंगे ट्रैक्टर रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget