एक्सप्लोरर

जानिए- बीते 39 सालों में 32 साल से कांग्रेस पर नेहरू-गांधी परिवार का ही कब्जा है

पांचवीं पीढ़ी के छठे शख्स के हाथों में कांग्रेस की कमान जाती दिख रही है. राहुल गांधी के लिए अध्यक्ष पद का मिलना अब महज़ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब तक जो गहमागहमी दिखी है उससे साफ है कि राहुल गांधी के लिए मैदान खाली और उन्हें कोई टक्कर देने वाला नहीं है. अब वो 132 साल पुरानी पार्टी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. यानि बीते 100 सालों में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी की कमान पीढ़ी दर पीढ़ी होते हुए नेहरू-गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी को सौंपी जा रही है. अब तक नेहरू-गांधी परिवार ने कांग्रेस को पांच पार्टी अध्यक्ष दिए हैं. राहुल के साथ ही ये संख्या छह हो जाएगी. 1919 में मोतीलाल नेहरू बने थे पार्टी अध्यक्ष नेहरू-गांधी परिवार से सबसे पहले मोतीलाल नेहरू पहली बार 1919 में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे. उसके बाद उनके बड़े बेटे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 1929 में पहली बार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने. उसके बाद तीसरी पीढ़ी में इंदिरा गांधी ने पहली बार 1959 में कांग्रेस की कमान संभाली. उसके बाद इंदिरा 1978 से 1984 तक लगातार पार्टी की अध्यक्ष रहीं. उसके बाद चौथी पीढ़ी में राजीव गांधी और सोनिया गांधी दोनों पार्टी के अध्यक्ष रहे. 1998 में सोनिया गांधी बनी थीं पार्टी की अध्यक्ष राजीव गांधी की मां इंदिरा गांधी के निधन के बाद 1985 में पार्टी अध्यक्ष बने और लगातार ताउम्र पार्टी अध्यक्ष रहे. 1991 में राजीव गांधी की एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गई. राजीव के निधन के बाद पार्टी अध्यक्ष की कमान सात साल तक परिवार से बाहर पीवी नरसिम्हा राव और सीताराम केसरी से होते हुए 1998 में एक बार फिर नेहरू गांधी की चौथी पीढ़ी के हाथों में सौंपी गई. सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष बनीं. 19 सालों से अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं सोनिया नेहरू-गांधी परिवार में सबसे लंबा कार्यकाल सोनिया गांधी का ही है. वो लागातार 19 सालों से पार्टी की अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं. अब पांचवीं पीढ़ी के छठे शख्स के हाथों में कांग्रेस की कमान जाती दिख रही है. राहुल गांधी के लिए अध्यक्ष पद का मिलना अब महज़ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है. नेहरू-गांधी परिवार का पार्टी का कब्जा अगर 1978 से कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कब्जे का हिसाब जोड़ा जाए तो कांग्रेस पार्टी पर नेहरू गांधी परिवार का ही एकक्षत्र राज है. बीते 39 साल में 32 साल से ये परिवार का पार्टी अध्यक्ष पद पर कब्जा है. राहुल गांधी के बारे में यहां जानें- अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की राह नहीं होगी आसान, सामने होंगी ये चुनौतियां IN PICS: कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पहले पढ़ें राहुल गांधी का पूरा रिपोर्ट कार्ड 13 साल पहले राष्ट्रीय राजनीति में आए थे राहुल, वक्त के साथ बढ़ती गईं जिम्मेदारियां
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget