एक्सप्लोरर

कुछ और समय के लिए खटाई में पड़ा योगी का सपना- यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सभी टेंडर हुए कैंसिल

योगी आदित्यनाथ सीएम रहते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लेना चाहते हैं. पिछले ही महीने पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास कराने की योजना थी. लेकिन ऐसा हो न सका.

लखनऊ: यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सभी टेंडर कैंसिल कर दिए गए हैं. ये फ़ैसला मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में हुआ. पिछले ही महीने आठ कंपनियों को एक्सप्रेसवे बनाने का ठेका मिला था. टेंडर रद्द करने के पीछे सड़क बनाने की लागत कम करना बताया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि 30 महीनों में एक्सप्रेसवे बन कर तैयार हो जाए. लखनऊ से ग़ाज़ीपुर तक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए ज़मीन अधिग्रहण का काम अखिलेश यादव के राज में शुरू हुआ था. वैसे तो ये आयडिया बीएसपी सुप्रीमो मायावती का है.

योगी आदित्यनाथ सीएम रहते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लेना चाहते हैं. पिछले ही महीने पीएम नरेन्द्र मोदी के हाथों इसका शिलान्यास कराने की योजना थी. लेकिन ऐसा हो न सका. छह लेन की लखनऊ से ग़ाज़ीपुर तक का ये एक्सप्रेसवे 340 किलोमीटर की होगा. इस पर 23,349 करोड़ रुपये ख़र्च होने का अनुमान है. बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फ़ैज़ाबाद, अंबेडकरनगर, आज़मगढ़, मऊ होते हुए ये हाईवे ग़ाज़ीपुर तक जायेगी. योगी के कहने पर इसे गोरखपुर से भी जोड़ा जा रहा है.

यूपी के सीएम चाहते हैं कि हर हाल में ये एक्सप्रेसवे 30 महीने में पूरा हो जाए और इसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाए. लेकिन बार-बार तकनीकी कारणों के बहाने टेंडर रद्द करने से एक्सप्रेसवे बनने में देरी हो सकती है. आठ कंपनियों को पिछले ही महीने इस सड़क को बनाने के लिए ठेका दिया गया था. तब यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा था, “हम पर तरह-तरह के आरोप लगते थे. लेकिन उन्हीं कंपनियों को ठेके मिले, जिन्हें हमने भी काम दिया था. हमारे जाने के बाद कोई काम नहीं हुआ है.”

योगी आदित्यनाथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बहाने अखिलेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का जवाब देना चाहते हैं. लेकिन टेंडर रद्द होने से निर्माण काम शुरू होने में तीन महीने की और देरी हो जाएगी. वैसे एक्सप्रेसवे बनाने वाली संस्था यूपीडा के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी का दावा है कि टेंडर कैंसिल होने से सिर्फ़ 45 दिनों की देरी होगी. टेंडर रद्द होने पर राजनैतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा हो रही है. हाल वही है कि जितने मुँह, उतनी बातें.

ये भी पढ़ें छवि सुधारने की फिराक में RSS, इफ्तार के बाद अब नागपुर में होगा ईद मिलन सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब एससी/एसटी को मिलेगा प्रमोशन में आरक्षण प्री-मॉनसून बारिश से मुंबई का बुरा हाल, 9 से 11 जून तक 2005 वाली बारिश का खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget