एक्सप्लोरर

All Party Meet: शीतकालीन सत्र से पहले आज सभी दलों की बैठक, मीटिंग में नहीं पहुंचे PM मोदी, AAP सांसद संजय सिंह ने किया वॉकआउट

All Party Meet: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार शाम को संसद के उच्च सदन में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है.

TMC in All Party Meet: संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) सोमवार से शुरू होने से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है. पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे. संसद सत्र से एक दिन पहले सरकार की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, आनंद शर्मा, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बनर्जी, डेरेक ओब्रायन, डीएमके से टीआर बालू, टी. शिवा और एनसीपी से शरद पवार शामिल हुए. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की तरफ से सरकार के सामने 10 मुद्दे उठाए गए.

टीएमसी की तरफ से जो मुद्दे उठाए गए वो हैं- बेरोजगारी, ईंधन और आवश्यक चीजों की बढ़ती कीमतें, एमएसपी को लॉ में शामिल करना, कई तरह से संघीय ढ़ांचे को कमजोर किया जाना, लाभकारी पीएसयू में विनिवेश को रोका जाना, बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र, पेगासस का मुद्दा, कोरोना की स्थिति, महिला आरक्षण बिल और डू नोट बुलडोज बिल्स (स्क्रूटनाइज बिल्स).

'आप' ने किया सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार

इधर,  आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए. संजय सिंह का आरोप था कि उन्हें न तो संसद में बोलने दिया जाता और ना ही सर्वदलीय बैठक में पीएम के आने से पहले ही बैठक से निकल कर चले गए. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय सिंह ने कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक के दौरान उन्हें नहीं बोलने दिया. उन्होंने कहा कि वे सत्र के दौरान एमएसपी गारंटी को कानून के तौर पर लाने और बीएसएफ अधिकार क्षेत्र के मुद्दे को संसद सत्र में लाने का मुद्दा उठा रहे थे. लेकिन, उन्होंने सर्वदलीय बैठक में नहीं बोलने दिया.

संसद का शीतकालीन सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए एक विधेयक पेश करेगी. इस विधेयक पर पक्ष और विपक्ष में जमकर तकरार देखने को मिल सकती है. विपक्ष जहां इस कानून को वापस लेने के मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी हुई है तो वहीं सरकार की ओर से यह कोशिश होगी कि विपक्ष की ओर से उठाए गए मद्दों का संतुलित जवाब दिया जाए.

संसद के इस सत्र में विपक्ष पेगासस स्पाईवेयर से फोन टैपिंग के मुद्दे को भी उठा सकता है. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार शाम को संसद के उच्च सदन में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि यह सत्र काफी हंगामेदार रह सकता है.   

ये भी पढ़ें:

Parliament Winter Session: संसद सत्र से पहले बैठकों का दौर, PM मोदी दो सर्वदलीय मीटिंग में हो सकते हैं शामिल

BSF के दायरे पर सियासी बवाल जारी, पंजाब के सीएम चन्नी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, केंद्र पर जमकर बरसे सिद्धू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
'3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget