एक्सप्लोरर

पठानकोट में फिर साजिश की आशंकाः पंजाब-जम्मू कश्मीर सरहद पर 4 संदिग्ध इनोवा गाड़ी लूटकर फरार

संदिधों ने जम्मू कश्मीर से पठानकोट के लिए टैक्सी की थी लेकिन पंजाब जम्मू कश्मीर की सरहद माधेपुर में पहुंचते ही इन लोगों ने टैक्सी के ड्राइवर के साथ मारपीट की और गाड़ी लूटकर फरार हो गए.

नई दिल्लीः सुरक्षा के चलते लगतार सुर्खियों में रहने वाला जिला पठानकोट फिर एक बार खबरों में है. साल 2016 की जनवरी में आतंकी हमला झेल चुके पंजाब के पठानकोट में फिर बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है. 4 संदिग्ध लोग पठानकोट जम्मू कश्मीर सरहद पर इनोवा गाड़ी लेकर फरार हो गए जिसके बाद सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि संदिधों ने जम्मू कश्मीर से पठानकोट के लिए टैक्सी की थी लेकिन पंजाब जम्मू कश्मीर की सरहद माधेपुर में पहुंचते ही इन लोगों ने टैक्सी के ड्राइवर के साथ मारपीट की और गाड़ी लूटकर फरार हो गए. कार की तलाश के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है. सीसीटीवी वीडियो से कुछ सुराग मिला है लेकिन पठानकोट में इनोवा कार लूटने वाले चार संदिग्धों का अब तक पता नहीं चला है.

फिलहाल पंजाब के साथ लगती जम्मू कश्मीर की सरहदों पर पुलिस ने चौकसी कड़ी कर दी है और हर गाड़ी को बारीकी से चेक किया जा रहा है ताकि पठानकोट एयरबेस जैसी घटना फिर से जिले में न हो सके. हालांकि सारे मसले पर पुलिस कुछ कहने से मना कर रही है.

पंजाब के माधोपुर से जिन चार लोगों ने जम्मू नंबर की इनोवा हाइजैक की उनकी जम्मू रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. मंगलवार शाम करीब 9 बजे इन लोगों ने यह इनोवा जम्मू रेलवे स्टेशन से बुक की थी. पंजाब के गुरदासपुर ओर पठानकोट में गाड़ी को लेकर हाई अलर्ट किया जा चुका है और हर तरफ नाकाबंदी की गई है. पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा पठानकोट ओर गुरदासपुर के पुलिस चीफ के साथ लगातार संपर्क में हैं.

जानकारी के मुताबिक़ राजकुमार नाम के टैक्सी ड्राइवर से इनोवा गाड़ी लूटी गई. पंजाब जम्मू कश्मीर सरहद पर इन चारों लोगों ने गन प्वाइंट पर इनोवा गाड़ी लूटी और भाग गए. ये जम्मू से टैक्सी कर पठानकोट आ रहे थे और गाड़ी नंबर jk02aw0922 है. पंजाब पुलिस व् जम्मू काश्मीर पुलिस मिलकर इस मामले पर काम कर रही हैं दोनों राज्यों की पुलिस टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ के बाद अगली कार्रवाई के लिए निकल पड़ी है.

पंजाब पुलिस द्वारा सभी नाको को अलर्ट किया जा चुका है साथ ही हिमाचल के नाका पॉइंट्स को भी इस गाड़ी की सूचना दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को रात करीब 12 बजे गाड़ी लूटने की घटना की सूचना मिली जिसके बाद सभी नाको को अलर्ट कर दिया गया और सुजानपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

पठानकोट हमले पर चार्जशीट दाखिल, जैश के मुखिया मसूद सहित 4 के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
कल से 2 दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे PM नरेंद्र मोदी, देश को देंगे करोड़ों की सौगात
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget