एक्सप्लोरर

Akhoondji Masjid: यह अवैध ढांचा है...कह दिल्ली में DDA ने ढहा दी अखूंदजी मस्जिद, तैमूर के हिंदुस्तान आने के समय से थी अस्तित्व में

Akhoondji Masjid DDA: इतिहासकारों की मानें तो इस मस्जिद की मरम्मत 1853-54 ईस्वी में की गई थी और यह एक पुरानी ईदगाह के पश्चिम में थी जो 1398 ईसवी में तैमूर के भारत पर आक्रमण के दौरान भी थी.

Akhoondji Masjid Latest News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 30 जनवरी को दिल्ली के महरौली इलाके में 600 साल पुरानी अखूंदजी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था. पूरे मामले को लेकर वक्फ बोर्ड प्रबंध समिति दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा. अब हाईकोर्ट ने डीडीए को इस मामले में नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि मस्जिद को किस आधार पर गिराया गया है. हालांकि, डीडीए का कहना है कि यह अतिक्रमण था जिसका निर्माण आरक्षित वन क्षेत्र में था इसलिए इसे गिराया गया.

इतिहासकारों का कहना है कि डीडीए का तर्क गलत है. जिस संजय वन इलाके में यह मस्जिद थी उसे 1994 में ही आरक्षित वन क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया था. ऐसे में इस पुरानी मस्जिद को अतिक्रमण कैसे माना जा सकता है. इन सबके बीच बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर इस मस्जिद का निर्माण कब हुआ था.

कब बनी मस्जिद यह पता नहीं

अखूंदजी मस्जिद का निर्माण कब हुआ था? इसे लेकर कोई निश्चित तारीख का पता नहीं है लेकिन यह कितनी पुरानी है उसका अंदाजा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक प्रकाशन से लगता है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक अधिकारी की ओर से 1922 के प्रकाशन में दर्ज किया गया था कि इस मस्जिद की मरम्मत 1270 एएच (1853-4 ईस्वी) में की गई थी और यह एक पुरानी ईदगाह के पश्चिम में थी जो 1398 ईसवी में जब तैमूर ने भारत पर आक्रमण किया था तब अस्तित्व में थी.

कई किताबों से मिलता है जिक्र

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट मौलवी जफर हसन की ओर से लिखित 'मुहम्मडन और हिंदू स्मारकों की सूची, खंड III के अनुसार, "अखूंदजी मस्जिद" ईदगाह के पश्चिम में लगभग 100 गज की दूरी पर थी. उसमें उल्लेख है कि केंद्रीय मेहराब के ऊपर लगे लाल बलुआ पत्थर के स्लैब पर लिखा था, “वह ऊंचा और सबसे शक्तिशाली है. ऐ जफर! बात इस मस्जिद की करें तो यह एक धनुषाकार छत से ढकी हुई है और भूरे स्थानीय पत्थर के दोहरे स्तंभों पर सपोर्ट लिए है." लेखक सोहेल हाशमी ने लिखा, "यह एक कामकाजी मस्जिद थी और 1994 में संजय वन वन भूमि के अस्तित्व में आने से पहले से मौजूद थी. इसलिए इसे अतिक्रमण कहना गलत है."

1853 में मरम्मत का किया जा रहा दावा

महरौली के इतिहास पर विस्तार से लिखने वाले इतिहासकार राणा सफवी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में अखूंदजी मस्जिद के गिराए जाने पर कहा, “इमारत की तारीख अज्ञात है लेकिन इसकी मरम्मत 1853 में की गई थी. ऐसा लगता है कि मरम्मत के लिए कालक्रम सम्राट शाह जफर की ओर से लिखा गया था क्योंकि 1270 ए.एच./1853-54 में वह जफर के तखल्लुस का उपयोग करने वाले एकमात्र व्यक्ति थे.

ये भी पढ़ें

संसद में आज PM नरेंद्र मोदी की स्पीच, सेट कर सकते हैं 2024 का चुनावी एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर डटे कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दोबारा किया लाठीचार्ज
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर डटे कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दोबारा किया लाठीचार्ज
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget