Akhilesh Taunt on UP Government: 'बीजेपी शासन में प्रशासन को चश्मे का क्या काम', बंदर ने छीना DM का चश्मा तो अखिलेश ने कसा तंज
DM Navneet Sehgal: डीएम नवीनत चहल का चश्मा वापस लाने के लिए अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी. खाने-पीने के समान से लेकर बंदर को कई तरह का लालच वीडियो में देते दिखाई दे रहे हैं.

Akhilesh Yadav UP Government: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बीजेपी सरकार (BJP government) पर निशाना साधते से कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. प्रदेश (Uttar Pradesh) का कोई भी छोटा-बड़ा मुद्दा हो यूपी के पूर्व सीएम बीजेपी सरकार (BJP) को सीधे निशाने पर रखते हैं. इसबार भी हुआ कुछ यूं ही, जब एक बंदर ने मथुरा के जिला अधिकारी (DM) का चश्मा छीन कर भाग गया.
बंदर से चश्मा वापस लाने के लिए पूरी प्रशासन की टीम लगी रही है. इसी को मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी के घेरा और ट्वीट किया. अखिलेश यादव ने बीजेपी और प्रशासन पर तंज करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- बंदर ने सोचा जब बीजेपी के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम.
बंदर ने सोचा जब भाजपा के शासन में प्रशासन को चश्मा लगाकर भी कुछ नहीं दिखता है तो चश्मे का क्या काम… pic.twitter.com/LlGaC1eD00
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2022
वृंदावन में डीएम के साथ हुई घटना
दरअसल, मथुरा के डीएम नवनीत चहल वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में हादसे की जानकारी लेने गए थे. जब वह घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे थे, तभी एक बंदर आया और डीएम का चश्मा लेकर भाग गया. इस दौरान डीएम नवनीत चहल के साथ कई अधिकारी और पुलिसर्मी मौजूद थे. इसके बावजूद बंदर डीएम का चश्मा लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. वहां मौजूद प्रशासन ने बंदर से डीएम का चश्मा वापस लाने की कोशिश की. चश्मा बरामद करने में अफसरों के पसीने छूटे गए.
कड़ी मशक्कत के बाद मिला चश्मा
डीएम नवीनत चहल का चश्मा वापस लाने के लिए अधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी. खाने-पीने के समान से लेकर बंदर को कई तरह का लालच वीडियो में देते दिखाई दे रहे हैं. मगर, बंदर डीएम का चश्मा नहीं छोड़ रहा है. काफी वक्त तक ये घटनाक्रम चलता रहा. आखिरकार आधिकारियों के काफी मनाने के बाद बंदरों ने डीएम नवनीत चहल का चश्मा वापस लौटाया.
सुरक्षा-व्यवस्था के बीच बंदर का करनामा
वहीं, मथुरा (Mathura) के डीएम (DM) नवनीत चहल (DM Navneet Chahal) के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने ट्विटर हैंडल से इसी वीडियो को शेयर किया हैं. साथ ही उन्होंने जिले के सबसे बड़े आधिकारी के साथ हुई इस घटना को लेकर सरकार (government) पर तंज किया. वहीं, सबसे मजे की बात तो ये है कि बंदर (Monkey) ने इतनी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इतने बड़े कारनामे को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ेंः
CBI Busts NEET Racket: नीट मेडिकल एग्जाम में भी फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार























