एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav in Lok Sabha: अखिलेश यादव का लोकसभा से पीएम मोदी को सीधा मैसेज, 'गंगा जल को हाथ में लेकर कसम...'

Akhilesh Yadav Speech: अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर की टपकती छत, अयोध्या स्टेशन की गिरी दीवार और मथुरा में गिरी टंकी की छत का जिक्र करते हुए कहा कि विकास के नाम पर खरबों की लूट हो रही है.

Akhilesh Yadav Lok Sabha Speech: समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को संसद में बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने पहले नए सांसदों का स्वागत किया. इसके बाद भाषण शुरू करने के कुछ ही देर बाद उन्होंने पीएम पर गंगा को लेकर हमला किया.

अखिलेश यादव ने कहा, "लोग क्योटो की फोटो लेकर वाराणसी में ढूंढ रहे हैं, उन्हें लगता है कि जिस दिन गंगा मां साफ हो जाएंगी, उस दिन शायद क्योटो मिल जाएगा. यूपी की जनता का आग्रह है कि जिस गंगा जल को हाथ में लेकर कसम खाई जाती है, कम से कम उस गंगा जल से झूठ तो न बोला जाए. जहां विकास के नाम पर खरबों की लूट हो रही है. पहली बारिश में टपकते हुए छत, गिर चुकी स्टेशन की दीवार बेईमानी की निशानी बन गई है. अनाथ पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए काफी कुछ कहा गया.. अभी तक गन्ने का पूरा भुगतान नहीं हुआ है.. जो वचन दिया था, अब वह वचन कहां दिया था वो भी याद नहीं है.

'यह सरकार बहुमत से नहीं, सहयोग से चल रही है'

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि ये बहुुमत की सरकार नहीं है. सहयोग से चलने वाली सरकार है. यूपी में प्रभुत्व की लड़ाई दो लोगों को आपस में लड़ा रही है, इसकी मार जनता को सता रही है. एक शिक्षा माफिया का जन्म हुआ है. यूपी में नौजवान जब परीक्षा देकर आता था तो पता चलता था कि पेपर लीक हो गया. एक बड़ी परीक्षा (नीट) का भी पेपर लीक हो गया. पेपर लीक हो क्यों रहा है? ये सरकार पेपर लीक इसलिए करा रही है क्योंकि ये रोजगार नहीं देना चाहती है.

'शिक्षा माफिया का जन्म, इस सरकार की उपलब्धि'

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले दस साल में इस सरकार की उपलब्धि यही रही है कि एक शिक्षा माफिया का जन्म हुआ है. अगले हजार साल के सपने दिखाने वाले, अगले महीने होने वाली परीक्षा की शुचिता की गारंटी कब लेंगे? जनता का जागरण काल आ गया है. नए राजनीति के जागरण काल के अनेक प्रतिनिधि यहां बैठे हैं.

ये भी पढ़ें

PoK Jail : PoK की जेल तोड़कर भागा इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी, अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget