एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन : मुलायम के अध्यक्ष बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- वह पार्टी के संरक्षक ही रहेंगे

नई दिल्ली : एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ‘शिखर सम्मेलन’ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के एसपी अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा कि मुलायम अब पार्टी के संरक्षक ही रहेंगे.

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार ने तीन साल तक यूपी को कुछ नहीं दिया, कानून व्यवस्था पर योगी सरकार फेल है.' अखिलेश यादव ने कहा, 'अब तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. यहां कानून व्यवस्था का हाल क्या है? मथुरा की, सहारनपुर की घटना दुखद है.'

पूर्व यूपी सीएम ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'तीन साल के बाद भी अच्छे दिन नहीं आए, नोटबंदी के बाद लोग इंतजार में हैं कि 15 लाख रुपये अकाउंट में कब आएंगे. नोटबंदी से सिर्फ परेशानी हुई है.' उन्होंने आगे कहा कि 2 करोड़ युवा रोजगार तलाश रहे हैं, कहां हैं अच्छे दिन? नौकरी से परेशान नौजवानों को सरकार ये तो जवाब दे कि कितनों को रोजगार दिया है.

शिखर सम्मेलन : मुलायम के अध्यक्ष बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- वह पार्टी के संरक्षक ही रहेंगे

मोदी सरकार पर सवालों का सिलसिला जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि गैस और चुल्हे बांट दिए लेकिन सिलेंडर में गैस भराने के पैसे नहीं दिए, पीएम बनारस को क्योटो बनाने वाले थे. बहुत सारे सवाल हैं क्रेद्र सरकार से, बता दें इंफ्रास्ट्रक्चर में यूपी में कितने आईआईटी और आईआईएम और खोले गए हैं?

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि आदित्यनाथ योगी के शपथग्रहण समारोह में मंच पर मुलायम सिंह ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा था? जवाब देते हुए एसपी अध्यक्ष ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि नेताजी ने पीएम के कान में कहा था कि मेरे बेटे से बचकर रहना.

शिखर सम्मेलन : मुलायम के अध्यक्ष बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- वह पार्टी के संरक्षक ही रहेंगे

समाजवादी पार्टी में मचे आपसी कलह के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो अखिलेश ने कहा, 'अब तो सरकार ही चली गई अब परिवार में क्यों झगड़ा करेंगे. मैंने तो कहा था कि कोई चुनाव आयोग ना जाए अध्यक्ष पद तीन महीने में छोड़ दूंगा लेकिन लोग माने नहीं और चले गए.'

छोटे भाई की पत्नी अपर्णा से बात ना करने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आज कल मैं अपने आप से भी बात नहीं करता. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे औरंगजेब कहा गया, पीएम मोदी ने यहां तक कह दिया कि जो पिता का नहीं हुआ वो जनता का क्या होगा?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget