एक्सप्लोरर

'वसूली' के आरोपों से घिरे अनिल देशमुख की हो सकती है छुट्टी, नए गृह मंत्री की रेस में इन दो नेताओं का नाम

सूत्रों की मानें तो जयंत पाटिल या अजित पवार को महाराष्ट्र का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है. बता दें कि जयंत पाटिल, शरद पवार और सुप्रिया सुले कैम्प के मानें जाते हैं.

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी से शुरू हुए सियासी तूफान का असर अनिल देशमुख की गृह मंत्री के पद से छुट्टी के तौर पर नज़र आ सकता है. सूत्रों की मानें तो जयंत पाटिल या अजित पवार को महाराष्ट्र का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है. बता दें कि जयंत पाटिल, शरद पवार और सुप्रिया सुले कैम्प के मानें जाते हैं.

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्वर परमबीर सिंह ने शनिवार को अपने खत में आरोप लगाया कि अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया करते हैं और उन्हें बार, रेस्तरां और दूसरे जगहों से वसूली का टारगेट देते हैं. वहीं इस पूरे मामले पर एनसीपी नेता अनिल देशमुख ने कहा कि परमबीर सिंह सचिन वाजे मामले में खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं.

जयंत पाटिल सातवीं बार विधायक बने हैं. वो इस्लामपुर सीट से चुनाव जीतकर आए हैं और महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री हैं. उनके पास जल संसाधन विभाग और सीएडी है. जयंत पाटिल महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते हैं. एक और नाम जो गृह मंत्रालय की रेस में बताया जा रहा है वो है शरद पवार के भतीजे अजित पवार का. अजित पवार फिलहाल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम हैं.

आपको बता दें कि रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी से उठे विवाद के बाद कहा कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन कल तक फैसला कर लिया जाएगा. पूर्व कमिश्नर पर भी सवाल उठाते हुए पवार ने पूछा कि आखिर पद से हटाए जाने के बाद ऐसा क्यों किया? उन्होंने कहा कि चिट्ठी में आरोप हैं, लेकिन सबूत नहीं.

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक वाले स्कॉर्पियो पाए जाने से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस हफ्ते की शुरूआत में सीनियर आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह का तबादला कर होमगार्ड में भेज दिया गया था.

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देखमुख पर कल तक फैसला ले लेंगे- शरद पवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget