एक्सप्लोरर

चीन के पास अब कौन सा प्लान लेकर जाएंगे NSA अजीत डोभाल, आ गई दौरे की तारीख

Ajit Doval: भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल एलएसी और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करने के लिए 17 दिंसबर को चीन के दौरे पर जाएंगे.

Ajit Doval: भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल एलएसी और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करने के लिए 17 दिंसबर को चीन के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो 2 से 3 दिन तक चीन में ही रहेंगे.

इस दौरान उनकी मुलाकात चीन के विदेश मंत्री वांग यी से हो सकती है. जानकारी के अनुसार, यह बैठक भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समाधान खोजने के लिए विशेष प्रतिनिधि वार्ता के रूप में आयोजित की जाएगी.

जानें क्या है इस यात्रा का उद्देश्य

इस यात्रा का उद्देश्य पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाओं के सफलतापूर्वक डिसइंगेजमेंट के बाद एक समाधान खोजना है. गलवान संघर्ष के बाद यह पहली विशेष प्रतिनिधि वार्ता होगी. इसी तरह की आखिरी बैठक पांच साल पहले दिसंबर 2019 में हुई थी. 

बफर जोन बनाने पर भी हो सकती है बात

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस वार्ता में आगे की बातचीत के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी. इस दौरान बफर जोन बनाने पर भी बात हो सकती है. जिसके बाद कोर कमांडर स्तर की बैठक हो सकती है. इसमें दोनों देश सीमा पर स्थिति की अधिक स्थिरता और स्पष्टता को लेकर बात कर सकते हैं. 

वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) बैठक के दौरान बनी आपसी सहमति से यह वार्ता होगी. दोनों ही देश इस समय स्थायी समाधान की खोज कर रहे हैं क्योंकि एलएसी पर तनाव की वजह से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी खराब हुए हैं.

चीन के साथ संबंध को लेकर विदेश मंत्र ने कही थी ये बात

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार (15 दिसंबर) को कहा कि भारत और चीन दोनों के हित में है कि वे एक संतुलन कायम करें. ये संतुलन दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी प्राप्ति आसान नहीं है.जयशंकर ने बताया कि फिलहाल दोनों देशों को अल्पकालिक उपायों से जूझना पड़ रहा है. उनका कहना था कि इस समय तनाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो वर्तमान स्थिति में एक प्राथमिकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget